क्या शादी के बाद Mouni Roy के पति ने छोड़ दिया उन्हें ? जानें वायरल हो रही तस्वीर का पूरा सच

डेस्क : टीवी से फ़िल्मों तक का सफ़र तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी राय इन दिनों जूनियर डांस शो को होस्ट कर रही हैं। मौनी ने जनवरी 2022 में सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों ने शादी के कुछ महीनों तक अपने हनीमून पीरियड को इंजॉय किया और अब अपने-अपने काम में लगे हुए हैं। जिसके चलते सूरज नांबियार अभी अपनी पत्नी से दूर है।

वहीं, मौनी अपने पति से दूरी सहन नहीं कर पा रही हैं। इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के शेयर करते हुए कैप्शन में अपने दर्द को फैंस के साथ शेयर किया है। अपने पति सूरज नांबियार के साथ मोनी ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है और लिखा है मेरे पास आ जाओ, बहुत याद कर रही हूं तुम्हें। साथ ही उन्होंने रोने वाला इमोजी भी शेयर किया है। फैंस मौनी के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और नांबियार से कह रहे हैं कि वह वापस लौट आए।

दरअसल, सूरज दुबई में काम करते हैं। वह वहां भारतीय व्यवसाई और निवेश बैंकर हैं। उनकी और मोनी की मुलाकात भी दुबई में ही एक पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती में फिर डेटिंग शुरू हो गया। काफी वक्त डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।दोनों 27 जनवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। मोनी ने पहले साउथ इंडियन स्टाइल में शादी किया। क्योंकि सूरज नांबियार कर्नाटक से जुड़े हुए हैं। साथ ही मोनी बंगाली है इसलिए उन्होंने बंगाली रीति-रिवाज से भी शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हुई थी। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही मोनी राय रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली है।