दिग्गज अभिनेता Mithun Chakraborty अस्पताल में भर्ती, अचानक बीमार पड़ने का ये रहा कारण – जानें

डेस्क : हाल ही में बॉलीवुड के दिक्कत अभिनेता(Mithun Chakraborty) और ही मन कहे जाने वाले धर्मेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती थे। इस ख़बर ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी हिला कर रख दिया था। अब इसके बाद बॉलीवुड के एक और महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सामने आ रही है। आजकल एक तस्वीर वायरल हो रहा है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती हॉस्पिटल में बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस का भी खबर आ गए हैं और उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बीते दिनों ही एक हैरान कर देने वाली खबर आई थी कि अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन फिर पता चला की धर्मेंद्र केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आए थे। वह पूरी तरह से ठीक है और वापस अपने घर जा चुके हैं। अब एक बार फिर से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब होने की बात बताई जा रही है।

ऐसे में फैंस उनके लंबी उम्र और जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वायरल हो रहा है तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता बेड पर बेसुध अवस्था में लेटे हुए हैं। उनके इस बार अल तस्वीर को देखकर कई तरह के अफवाहें उनकी सेहत को लेकर फैलाए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने इन सभी अफवाहों पर अपना बयान देते हुए फुलस्टॉप लगा दिया है। मेमो चक्रवर्ती ने अपने पिता के बारे में बताते हुए कहा कि उनके किडनी में स्टोन था और इसलिए उन्हें हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा कि पापा के किडनी में स्टोन होने के चलते बेंगलुरु के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। वह फोटो में बेहोशी की हालत में दिख रहा है लेकिन अब बिल्कुल ठीक है। उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और घर पर वह आराम कर रहे हैं। लोग बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बीजेपी के कई नेताओं ने एक्टर के सेहतमंद होने की कामना करते हुए पोस्ट भी शेयर किया है। नेशनल सेक्रेट्री बीजेपी डॉक्टर अनुपम हजरा ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है। साथ ही बीजेपी नेता संजय सिंह ने भी मिथुन चक्रवर्ती की तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया है।