डेस्क : सनी हिंदुस्तानी टीवी जगत के एक ऐसे सितारे हैं जिनको इंडियन आईडल सीजन 11 के दौरान खूब सर्च किया गया था, बता दें कि उनकी मधुर आवाज से दुनिया भर के लोग उनके दीवाने हो गए थे। इतना ही नहीं इंडियन आईडल 11 में उन्होंने अपनी सुरीली आवाज का जादू चला कर जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया था। बता दें कि जिस प्रकार से इस वक्त वह दिखते हैं, ऐसा जीवन उनका पहले नहीं था। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है।
सिंगर ने अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड को कुछ अलग ही अंदाज में प्रपोज किया था, बता दें कि उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी लंदन की गर्लफ्रेंड Ramdey को प्रपोज किया था। इतना ही नहीं Ramdey को लंदन में ही उनके बॉयफ्रेंड सनी हिंदुस्तानी के साथ कई जगह घूमता हुआ देखा गया है। दोनों कपल झूले की राइड करते हुए देखे गए हैं। जब सनी हिंदुस्तानी इंडियन आईडल 11 की ट्रॉफी को अपने नाम किए थे तो वह कई लोगों के दीवाने हो गए थे। ऐसे में उनके इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स में भी अचानक ही इजाफा होता हुआ नजर आया था।
इस वक्त वह सिंगिंग जगत के बादशाह बन गए हैं। शुरुआती समय मेंवह पंजाब के भटिंडा में रहते थे और वह अपने पूरे परिवार की जूते पोलिश करके मदद किया करते थे लेकिन अब इंडियन आईडल ने जो उनको पहचान दिलाई है उसकी वजह से वह ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।
आज के समय में लोग उनका फैशन कॉपी करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके कॉन्सर्ट चलते हैं। जब उन्होंने अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड की तस्वीर शेयर की थी तो वह चर्चा का विषय बन गए थे।
इतने गरीब परिवार से उठ कर आना और ऊंचाइयों को हासिल करना कोई आसान बात नहीं होती, जूते पॉलिश करने के साथ-साथ वह भीख भी मांगा करते थे और उनका परिवार दो वक्त की रोटी के लिए तरसता था। कई बार उन्होंने रेलवे स्टेशन पर गाना गाया है।
जब उनके एक दोस्त ने उनको इंडियन आईडल के बारे में बताया तो सनी हिंदुस्तानी ने अपना मन बना लिया कि वह इस शो को जीत कर दिखाएंगे। जब वह शो पर गए तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इंटरनेट के माध्यम से सनी हिंदुस्तानी और उनकी गर्लफ्रेंड लगातार तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कई तस्वीरों में वह एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं जिसमें वह प्यार भरे कोट्स लिखकर बताते हैं कि दोनों के बीच कितना प्यार है। जब भी सनी हिंदुस्तानी कोई लाइव कंसर्ट करते हैं तो उसमें तालियों की गड़गड़ाहट रुकने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में सनी हिंदुस्तानी को काफी ज्यादा मीडिया कवरेज मिलती है, बता दें की सनी हिंदुस्तानी की गर्लफ्रेंड नीदरलैंड की हैं जो एक यूरोपियन देश है।