Manisha Rani बिग बॉस ओटीटी 2 कई मायनों में सबसे अलग सीजन रहा है, लेकिन इस सीजन में जो इतिहास रचा हैं, वो इससे पहले किसी भी सीजन में नहीं हुआ हैं। आपको पता ही होगा इस सीजन में एक वाइल्ड कार्ड को विनर बनाया गया हैं। जो की अब तक के बिग बॉस के इतिहास में नहीं हुआ हैं। ऐसे में एल्विश के सीस्टम के आगे शो का सीस्टम भी फैल हो गया। दर्शकों ने एल्विश को भर भर के वोट दिए जिसके बाद वे इस सीजन के हिस्ट्री क्रीऐटर बने।
हालांकि यहां शो के फर्स्ट और सेकंड रनर अप ने भी कम कमाल नहीं दिखाया हैं। शो के फर्स्ट रनर अप अभिषेक मल्हान और सेकंड रनर अप रही मनीषा रानी Manisha Rani ने भी दर्शकों के दिलों को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। यही वजह हैं, की घर से बाहर होने के बाद भी दर्शक इन्हे प्यार दे रहे हैं।
वही घर के अंदर की बात करे तो घर के अंदर भी अभिषेक और मनीषा रानी के बॉन्ड को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अभिषेक और मनीषा की दोस्ती घर के अंदर भी सबको खूब पसंद आई थी। इसी तरह इस दोस्ती को दोनों ने घर के बाहर भी बरकरार रखा हैं। आपको मालूम हो की अभिषेक को डेंगू होने के कारण वे हॉस्पिटल में भर्ती है, जिसके कारण अभिषेक शो के फिनाले में भी खुल कर हिस्सा नहीं ले पाए थे।
वहीं अब अभिषेक से मिलने के लिए उनके दोस्त और परिवार के सदस्य अस्पताल जा रहे है। उन्ही में शामिल मनीषा रानी का नाम भी हैं। शो से बाहर होने केए बाद मनीषा Manisha Rani अभिषेक से मिलने हॉस्पिटल गई, जहां वे अभिशेक के पापा से भी मिली।
यहां मनीषा के साथ उनके पिता भी थे। वहीं फैंस अब मनीषा और अभिषेक के इस बॉन्ड को और भी ज्यादा प्यार दे रहे हैं। यही वजह हैं की मनीषा और अभिषेक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है।