Manisha Rani ने खोला रियलिटी शो का पोल, कहा- नहीं मिले ‘झलक दिखला जा’ की प्राइज मनी..

मनीषा रानी (Manisha Rani) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। Big Boss OTT season 2 से मनीषा रानी ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। हालांकि बिग बॉस (Big Boss) की ट्रॉफी मनीषा अपने नाम नहीं कर पाईं। मगर इस शो ने मनीषा को घर-घर में मशहूर कर दिया। मनीषा आज लाखों दिलों पर राज करती हैं।

Big Boss OTT के बाद मनीषा रानी कुछ म्यूजिक एल्बम में भी नजर आईं। टोनी कक्कड़ के साथ उनका गाना “जमुना पार” काफी ज्यादा मशहूर हुआ था। उन्होंने डांस रियलिटी शो “झलक दिखला जा” में भी अपना जलवा बिखेरा। मनीषा इस शो की विनर रहीं। हालांकि मनीषा ने शो के विनिंग प्राइज को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। मनीषा ने खुलासा किया कि अब तक उन्हें प्राइज मनी (Prize Money) नहीं मिल पाई है।

मनीषा ने किया खुलासा

मनीषा ने अपने ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया की शो “झलक दिखला जा” का विनिंग प्राइस अब तक उन्हें नहीं मिला है। इस ब्लॉक में उनके साथ महेश केशवाला भी नजर आ रहे हैं। महेश केशवाला ठगेस के नाम से मशहूर हैं। इस ब्लॉग में मस्ती मजाक करते हुए मनीषा और महेश केशवाला चाय की दुकान खोलने की बात कर रहे थे।

मनीषा ने महेश को कहा कि तुम चाय की दुकान चलाना। इस पर महेश ने कहा कि, उन्होंने “झलक दिखला जा 11” की ट्रॉफी जीती है दुकान उन्हें खोलना चाहिए। इस पर मनीषा हंसते हुए बोलती है कि अब तक झलक दिखला जा की विनिंग प्राइज अब तक नहीं आई है।

इसके बाद वह हंसते हुए यह कहती है कि “आधा काट लेंगे वो लोग”। मनीषा ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्हें अब तक “झलक दिखला जा” की विनिंग प्राइज नहीं मिली है। मनीषा के इस खुलासे से लोग हैरान हैं।