डेस्क : इस वक्त मलाइका अरोड़ा खान की कुछ बातें इंटरनेट पर वायरल हो रही है, बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में बताया है कि उनको किस प्रकार के लड़के पसंद है। इस बार मलाइका ने लड़कों के बारे में अपनी दिलचस्पी टीवी सेट पर बता दी है। मलाइका की दिलचस्पी जानने से पहले आपको बता दें कि इस वक्त मलाइका अरोड़ा इंडिया नेक्स्ट मॉडल पर नजर आ रही हैं। यह शो एम टीवी पर प्रसारित किया जाता है।
शो में मॉडल्स को देखा और परखा जाता है। जो मॉडल हर मानदंडों पर खरी उतरती हैं उसको इंडिया का टॉप मॉडल घोषित किया जाता है। ऐसे में इस शो पर मिलिंद शोमन और अनुषा मौजूद हैं। जब मिलिंद ने मलाइका अरोड़ा से पूछा कि उनको कैसे लड़के पसंद हैं तब उन्होंने कहा कि मुझे ऐसे लड़के पसंद हैं जो किस करने में बहुत अच्छे होते हैं। मेरे को बातूनी लड़के बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके बाद मिलिंद ने पूछा कि हाल ही में आपको अर्जुन कपूर ने लास्ट मैसेज किया किया और आपने उसका क्या जवाब दिया ? उन्होंने बताया कि उसने मुझे आई लव यू का- जिसका जवाब मैंने “आई लव यू टू” करके दिया बता दें कि यह जवाब देते हुए मैं थोड़ा सा शर्मा गई थी। इसके बाद मिलिंद ने पूछा कि कौन सा ऐसा व्यक्ति है जो आपको अंदर और बाहर से समझता है। तब मिलिंद ने जवाब दिया कि अर्जुन कपूर मुझे अंदर से लेकर बाहर तक समझते हैं। वह मेरे को कभी निराश नहीं करता लेकिन परेशान कर देता है। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान से अलग हो चुकी है। ऐसे में पहले वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही थी लेकिन इस रिश्ते के बारे में किसी को पता नहीं था।
अब यह बातें खुलकर सामने आ गई है। ऐसे में लोगों को इंतजार है कि कब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शादी करेंगे। फिलहाल इस बात पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कुछ नहीं कहा है। दोनों अभी अपने रिलेशनशिप को एंजॉय कर रहे हैं और वीकेंड पर अक्सर ही तस्वीरें डालकर अपने फैंस को अपडेट देते नजर आते हैं।