Bigg boss OTT 2 बिग बॉस के घर में अब जल्द ही फैमिली ड्रामा देखने को मिलने वाला है। हर बार की तरह ही इस बार भी बिग बॉस के घर में सदस्यों के घरवाले नजर आने वाले हैं। अब जैसा की हम सभी ये तो जानते ही है की बिग बॉस अपने फ़ीनाले से 2 हफ्ते की दूरी पर है ऐसे में शो में फैमिली वीक भी एक टास्क के साथ ही होगा।
इसमे Bigg boss OTT 2 घरवालों से मिलने आए उनके परिवार वाले उनके अपनों को छोड़ कर किसी एक सदस्य को एक स्टार दे सकते हैं। हालांकि ये उन्हे यूं ही नहीं मिलेगा, इसके लिए उन्हे कुछ करना होगा जिससे की वो स्टार उन्हे ही मिले। ऐसे में लाइव स्ट्रीम में सभी कंटेस्टेंट के घरवालों को देखा जा चुका हैं।
Bigg boss OTT 2 घर में अब तक पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट को देखा जा चुका हैं। इसके अलावा एक्टर अविनाश के घर से उनकी मां, सोशल मीडिया स्टार अभिषेक मल्हान के घर से भी उनकी मां को शो में देखा जा चुका हैं। वहीं यहां मनीषा रानी के पिता भी अपनी बेटी से मिलने पहुँच चुके हैं। लेकिन यहां जद हदीद को वीडियो काल के जरिए उनकी बेटी से मिलवाया जाएगा। हालांकि बेबीका के घर से किसी को नहीं देखा गया हैं।
Bigg Boss OTT 2 घर के सभी सदस्य अपने परिवार से मिल कर एमोशनल हैं वहीं फिल्म डायरेक्टर और पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट का शो में आना सभी घरवालों के लिए एक बड़ा लम्हा हैं। यह महेश भट्ट ने एंटर होते ही जद को आवाज दी इसके बाद उन्होंने महेश भट्ट कहते हैं की हम इंटीमेस्ट्रेनजर्स है, और इसके साथ ही उन्हे खूब प्यार करते हैं।
वहीं बेबीका से भी महेश भट्ट उनके पिता को लेकर बात करते हैं। महेश भट्ट ने यहां सभी घरवालों पर अपना प्यार लुटाया, सभी के लिए उन्होंने खूब अच्छा अच्छा कहा, लेकिन यहां उन्होंने एल्विश के साथ ढेर सारी बाते करते हुए उन्हे अपने जिंदगी के किस्से भी सुनाए।