‘कच्चा बादाम’ के बाद तेजी से वायरल हो रहा है नींबू बेचने वाले का जबरदस्त स्टाईल- ‘बाकी नींबू बाद विच पाऊंगा’

डेस्क : सोशल मीडिया के ज़माने में दुनिया में कभी भी कुछ भी हो सकता है। लोगों को चुटकियों में लोकप्रियता हासिल हो जाती है और एक अनजान शख्स लोगों के बीच पॉपुलर हो जाता है। ऐसे ही कुछ उदाहरण है रानू मंडल, जिनकी आवाज में उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई। यह वीडियो काफी शानदार है, दूर दूर से लोग इनके पास निम्बू पानी पीने आते हैं।

उसके बाद पश्चिम बंगाल के कच्चा बादाम गाने गाकर फेमस भुबन बडयाकर जिनके बादाम बेचने के अनोखे तरीके ने उन्हें स्टार बना दिया। आजकल नींबू के दाम आकाश हो रहे हैं। ऐसे में नींबू सोडा बेचने वाले एक शख्स का बड़ा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। जिसमें उसके नींबू सोडा बेचने का तरीका बड़ा ही कमाल का है। शख्स वीडियो में नींबू सोडा की दुकान पर गाना गाकर बता रहा है और बना भी रहा है। यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है, जिसे 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

अभी एक नींबू सोडा विक्रेता भी काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। 3 साल पहले भी इस शख्स का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने स्टाइलिश अंदाज में लेमन सोडा बेच रहे थे। बताया जा रहा है कि पंजाब के रूप नगर का यह शख्स है। नींबू सोडा बेचने वाले इस शख्स के विडियो पर लोग तरह -तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं, एक शख्स ने इसे लोकप्रियता हासिल करने का बहाना बताया है। वहीं कुछ कह रहे हैं कि यह शख्स पहले से ही फेमस है, उसे कुछ करने की जरूरत नहीं है। अब जो भी हो शख्स करनी है वह सोडा बेचने वाला यह स्टाइल नींबू की बढ़ रही कीमतों के बीच थोड़ा राहत देने वाला तो जरूर है।