बाढ़ में बह जाता था, खेसारी लाल यादव का घर – पिता ने लिट्टी चोखा और चना बेचकर बेटे को बनाया सुपरस्टार

डेस्क : भोजपुरी इंडस्ट्री तरक्की की ओर बढ़ रही है। इस इंडस्ट्री में ऐसे दिग्गज कलाकार है जो बॉलीवुड के कलाकारों को टक्कर देते हैं। आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसी शख्सियत के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं जो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। खेसारी लाल यादव को लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लोग जानते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कठिन परिश्रम किया है। उन्होंने अपनी जिंदगी की कहानी एक इंटरव्यू में बताई थी जिसमें वह रो रो कर अपना हाल सूना रहे थे। जब वह छोटे थे तो काफी गरीब थे, उनका परिवार रोटी खाने के लिए काफी संघर्ष करता था। यहां तक कि उन्होंने जन्म भी अपने पड़ोसी के घर लिया था।

खेसारी लाल यादव ने बताया कि उनकी परवरिश उनकी माता जी द्वारा की गई है। यदि चाचा के बच्चों को मिला लिया जाए तो उनके कुल मिलाकर 7 भाई हो जाते हैं। खेसारी लाल यादव के पिता जी चना बेचकर अपना परिवार चलाते थे। उनका परिवार एक मिट्टी के घर में रहता था। जब बारिश होती थी तो बारिश का पानी उनके मिट्टी के घर को बहा ले जाता था। इसके बाद पूरा परिवार नया आशियाना बनाता था।

उनके पिताजी चना बेचकर जो पैसा बचाते थे उससे खेसारी लाल यादव कैसेट बनाते थे। उन्होंने 2 कैसेट शुरुआती दिनों में बनाए थे जो सुपर डुपर फ्लॉप निकले। वह अपनी जिंदगी में जीवन की मार खाते रहे और आगे बढ़ते रहे। ऐसे में जब उन्होंने तीसरी कैसेट बनाई तो उनके पिताजी ने 8000 रूपए की मदद की थी। खेसारी लाल यादव अक्सर स्टेज पर परफॉर्म करके कुछ पैसे जमा कर लेते थे। वह महाभारत और रामायण के शो में एक्टिंग किया करते थे, जिससे उनको पैसे मिलते थे। उस पैसे से वह अपना गुजारा करते थे। उनके पिताजी द्वारा दिए गए 8000 रूपए में उन्होंने कुछ पैसे मिलाए और तीसरी कैसेट में लगा दिए। जब उनके पास 25000 रूपए हो गए तो उन्होंने अपनी तीसरी कैसेट को सिवान, छपरा और गोपालगंज में बेचा। उनकी यह कैसेट हिट हो गई।

खेसारी लाल यादव की पहली एल्बम माल भेटाई मेला आई थी, जिसको लोगों ने खूब पसंद किया था। उसके बाद वह 2011 में भोजपुरी फिल्मों में नजर आए थे जिसका शीर्षक साजन चले ससुराल था। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट मानी जाती है। खेसारी लाल यादव की एक्टिंग में बहुत दम है। ऐसे में वह लोगों को खूब पसंद करते हैं और दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं, बता दें कि उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई दिग्गज पिक्चरों में काम किया है जो इस प्रकार है। जान तेरे नाम, देवरा पर मनवा डोले, नागिन, लहू के दो रंग, सपूत, दूध का कर्ज, संसार, तेरी कसम, कच्चे धागे, बेताब, प्रतिज्ञा 2, जानेमन, लहू पुकारेला, हथकड़ी, साथिया, इंतकाम, ग्लोबल बाबा, खिलाड़ी, जिला चंपारन, मुकद्दर, डमरू, संघर्ष और दबंग सरकार।