KGF के रॉकी भाई ने बदला अपना लुक,खुद ही शेव की अपनी ब्यूटीफुल दाढ़ी

डेस्क : साउथ फिल्म अभिनेता यश की हाल ही में रिलीज फिल्म KGF: चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। कमाई के मामले में फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। ओपनिंग डे में हिंदी बेल्ट में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यश अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

Yash Balaga® on Twitter: "Few People Known @TheNameIsYash BOSS Has Rocky Bhai. But Even He Was Has Lucky With Stylish Hairstyle & Stylish Beard. The Actor From #KFI Who Changed His Looks

इसके साथ ही उनका समय -समय पर बदलता लुक भी चर्चा में छाया हुआ होता है। फिल्म में यश का यानी कि रॉकी भाई का लुक लोगों को काफी पसंद आया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यश अपनी बियर्ड खुद ही काटते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, अभिनेता कुछ लोगों के साथ घिरे हुए नज़र आ रहे हैं। जहां वह अपनी बियर्ड को शेव करने की पूरी तैयारी में दिख रहे हैं। इसी बीच कोई लड़की उनके बियर्ड से खेलती हुई दिखती है, जिसपर यश हंसते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वह अपनी बियर्ड को खुद ही एक कैंची से काटते हैं।

विडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि एक्टर ने अपने लुक को खुद से ही बदल दिया है। यश काफ़ी खुश दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि एक्टर के इस बदले लुक को फैंस काफ़ी पसंद कर रहे हैं।दरअसल, यह वीडियो साल 2018 का है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यश जब पहली बार पिता बने थे, तब भी उन्होंने अपनी दाढ़ी ट्रिम कराई थी। यश और रिद्धिमा के दो बच्चे हैं। बेटा अथर्व और बेटी आर्या। बता दें कि एक्टर के इस बदले लुक को फैंस काफ़ी पसंद कर रहे हैं।