KGF स्टार यश ने की अपनी क्यूट बेटी की Video शेयर, बच्ची तोतली जुबान में बोली- सलाम रॉकी बॉय

डेस्क : आजकल साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 देशभर के सिनेमाघरों में छाई हुई है। यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर कई सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। फिल्म में यश के रॉकी भाई वाला रोल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। लोगों की जुबान पर रॉकी भाई का डायलॉग छाया हुआ है। इसी बीच यश ने अपनी बेटी आयरा का भी एक वीडियो शेयर किया है जो काफ़ी वायरल हो रहा है।

उनकी बेटी का क्यूट अंदाज़ हर किसी का दिल जीत रहा है। फिल्म में यश की एंट्री के समय सलाम रॉकी ब्वॉय एक गाना बजता है। इस गाने को अब उनकी बेटी आएरा ने बड़े क्यूट अंदाज में गाया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनकी बेटी गाती है ‘सलाम रॉकी ब्वॉय रॉ रॉ रॉकी!’इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, सुबह का रस्म रॉकी भाई का मजाक उड़ाने से शुरु। आयरा विडियो में बड़ी ही प्यारी लग रही है।

आजकल यश काफी ट्रेंड में है। उनकी फिल्म केजीएफ 2 ने देशभर में धमाल मचा दिया है। फिल्म हिंदी बेल्ट में भी 17वे दिन 360.06 करोड़ की कमाई कर ली। यश के अलावा फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका में हैं। साथ ही रवीना टंडन पॉलिटीशियन के किरदार में है। वही एक्टर यश के ऑपोजिट एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी है। क्या फिल्म प्रशांत नींद द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसने अपने दो वीकेंड पूरे कर लिए हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आपको बता दें कि इसके बाद रिलीज हुई फिल्म रनवे 34 और हीरोपंती 2 कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाई।