तलाक ले 9 साल बाद Kanika Kapoor को मिला अपनी जिंदगी का हमसफ़र – जानिए कौन है वो ?

डेस्क : बेबी डॉल गाने से बॉलीवुड में तहलका मचा देने वाली सिंगर Kanika Kapoor बीते कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों के चलते चर्चा में बनी हुई है। खबर आ रही है कि कनिका कपूर शादी के बंधन में बनने जा रही है। कनिका को लेकर ऐसी खबर आ रही है कि वह एनआरआई गौतम के साथ रिलेशनशिप में है।

हालांकि अभी तक शादी की खबरें इनकी आती रही है, लेकिन इस बार शादी के डेट की अपडेट भी सामने आ चुकी है।ई टाईम्स की रिर्पोट की मानें तो कनिका 20 मई को गौतम से शादी करने वाली है। कनिका ने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है और शॉपिंग भी कर रही है। उन्होंने अपनी शॉपिंग के साथ – साथ अपने तीनों बच्चों के लिए भी शॉपिंग करनी शुरु कर दी है।

बता दें कि कनिका की तह दूसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी राज चंदोक से हुई थी जो ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। उनसे उनके तीन बच्चे हैं। कनिका की पहली शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई। राज भी गौतम की तरह एनआरआई है और लंदन में रहते हैं। जानकारी के अनुसार गौतम और कनिका ने 6 महीने पहले ही शादी करने का फैसला ले लिया था। उनका शादी करने का प्लान लंदन में है। हालांकि सिंगर की तरफ से इस बारे में कोई भी जनकारी नहीं दी गई है।

कनिका ने साल 2012 में पहला गाना जुगनी जी गाया था। जिसे काफी पसंद भी किया गया था। हालांकि, उन्हें पापुलैरिटी मिली ‘रागिनी mms2’ का गाना बेबी डॉल से। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में फिल्म हैप्पी न्यू ईयरका लवली और कमली गया। इसी साल उन्होंने चिट्टियां कलाइयां जैसा सुपरहिट सॉन्ग भी दिया।बता दे कनिका कपूर ने बता दें कि कनिका कपूर ने साउथ फिल्म पुष्पा का हिंदी वर्जन गाना ओ अंटवा का हिंदी तू बोलेगा भी गाया जो काफ़ी फैमस हुआ। फिलहाल वह विदेश में अपने म्यूजिक टूर पर हैं।