Kajal Aggarwal के घर गूंजी नन्हे मुन्ने की किलकारी, शादी के दो साल बाद जाकर बनी माँ

डेस्क : फिल्म सिंघम से लोगों के दिल में खास जगह बना चुकी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल(Kajal Aggarwal ) शादी के 2 साल बाद बच्चे को जन्म दिया है। काजल अग्रवाल के घर पहली बार नन्हे मुन्ने की किलकारी कुंजी है। उनके मां बनने की खबर सुनकर उन्हें बधाइयां मिलने का तांता लगा हुआ है। आज का दिन काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू के लिए काफी खुशियों से भरा हुआ है।

इसका कारण क्या है कि आज उनके घर एक नन्हा मेहमान आया है। इंटरटेनमेंट जगह में छाई हुई है हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर ने शादी की है। इससे पहले कॉमेडियन भारती ने भी एक बेटे को जन्म दिया। इसी बीच एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी खुशखबरी दे दी। प्रेगनेंसी की खबर काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें शेयर करके दी थी। प्रेगनेंसी के दौरान अपना काफी ख्याल रखा और एंडोर्समेंट भी किया।

एक्ट्रेस के मां बनने की खबर को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने कंफर्म किया है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की तस्वीर शेयर कर लिखा ‘बेबी ब्वॉय।’ काजल अग्रवाल की मां बनने की खबर सुनकर फैंस बच्चे और मां दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। साथ ही दोनों के कुशल मंगल की कामना भी कर रहे हैं। फरवरी महीने में काजल अग्रवाल के गोद भराई की रस्म बड़े ही धूमधाम से मनाई गई थी। अभिनेत्री ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

बनारसी साड़ी में उनका लुक और भी निखर रहा था। अभी की एक हफ्ते पहले ही काजल अग्रवाल ने बेबी बंप में फोटोशूट कराया था कि वह अपने पति के साथ अपने पहले बच्चे का इस दुनियां में स्वागत करने के लिए तैयार है। फोटो में एक्ट्रेस ने पिंक कलर का ड्रेस पहना था। 30 अक्टूबर 2020 को काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।