सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा यह शादी का विडियो, दुल्हन के बदले सास को पहना दिया वरमाला

डेस्क : सोशल मीडिया पर आए दिन काफी मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। ये विडियो बड़े अजीबो गरीब होते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। वहीं, कुछ इतने मजेदार होते हैं कि हंसते हंसते लोटपोट हो जाए। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन की भी काफ़ी सारी मज़ेदार विडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं।

आज हम ऐसे ही एक विडियो की बात करने जा रहे हैं जिसे देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे।दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ़ देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन स्टेज़ पर खड़े हैं और साथ में दुल्हन की मां भी है। दुल्हन हाथ में वरमाला लिए कहीं और ही देख रहा है और इस दौरान गलती से वह उनकी जगह दुल्हन की मां को वरमाला पहनाने लगता है। तभी पीछे से एक शख्स आकर उसे रोकता है। इतने में दूल्हा लड़खड़ाते हुए गिर जाता है। दूल्हे को देखकर यह तो साफ समझ आ रहा है कि वह नशे की हालत में है।यह विडियो काफ़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे अभी तक 11 हज़ार से भी ज्यादा लाईक्स मिल चुके हैं। वहीं ढेरों कमेंट्स भी लोग कर रहे हैं। वहीं एक यूज़र ने लिखा कि ऐसा कौन करता है। दूसरे यूजर ने लिखा ऐसे भी बेवकूफ लोग दुनियां में हैं।