ग्रैंड मस्ती की कंगना शर्मा का AAP में जोरदार स्वागत, जानिए उनकी पूरी कुंडली

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना शर्मा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी का दामन थामते हुए राजनीति में कदम रखा है। ऐक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने राजनीति में आने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए कुछ तस्वीरें और पोस्ट शेयर की है। वहीं पार्टी नहीं थी कंगना का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है।

आप परिवार उनका जोरदार स्वागत करती है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कंगना शर्मा के बारे में और भी जानकारी – कंगना शर्मा मूल रूप से हरियाणा के करनाल की रहने वाली है। उनका जन्म 3 अप्रैल 1989 में हुआ था। वह पेशे से एक ऐक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पूरी की और इसके बाद मॉडलिंग में हाथ आजमाने लगी। मॉडलिंग के बाद एक्टिंग में किस्मत आजमा या और अब राजनीति में भी उतर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंगना ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और ऐसा कहा जाता है कि वह शादीशुदा भी हैं।

कंगना शर्मा ने साल 2012 में अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के गाने यार नी माईला में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा पूजा सिंह के पर्दे में फिर से, नछत्तर गिल का जान लेने तक, जॉनी सेठ का ब्यूटी ओवरलोड और एक्का की निंद्रा जैसे म्यूजिक एल्बम में अपना जलवा बिखेर चुकी है।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने फिल्म ग्रैंड मस्ती से बॉलीवुड में एंट्री की अपने बोल्ड अदाओं से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। वह अपने इंस्टाग्राम पर भी काफी बोल्ड फोटोशूट शेयर करती रहती है। इंटरनेट पर उनके करीब डेढ़ मिलीयन फॉलोअर्स हैं। अब इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। हाल ही में कंगना शर्मा किसी मैगजीन फोटोशूट में नज़र आईं थीं।