टेलीवजन स्टार Gautam Rode बने पिता, घर में गूंजी दौगुनी खुशियों की किलकारी,पत्नी पंखुड़ी अवस्थी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

टेलीविजन के पावर कपल माने जाने वाले एक्टर गौतम रोड़े (Gautam Rode) और पंखुड़ी अवस्थी (Pankuri Awasthi) हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। जी हाँ पंखुड़ी अवस्थी ने 25 जुलाई मंगलवार को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस बात की खबर भी एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है। एक्टर ने इतनी बड़ी गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया की उनके घर में एक बेटे और बेटी का जन्म हुआ है। वे एक साथ दो बच्चों कके पेरेंट्स बन गए हैं।  

बीते दिनों से पंखुड़ी और गौतम सोशल मीडिया पर छाए हुए है। पंखुड़ी के बेबी शावर की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। ऐसे में फैंस को भी उनके घर में आने वाली इस खुशी का बेसब्री से इंतजार था सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि गौतम और पंखुड़ी को अपने होने वाले बच्चे की किलकारी सुनने का इंतजार था। जो की अब पूरा हो चुका है। कपल बड़े जोरों शोरों से अपने ट्विन बेबीका वेलकम करने में लगा हुआ है।

बुधवार को एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमे उन्होंने बताया की 25 जुलाई को उन्होंने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद उनके परिवार में अब चार लोग हो गए हैं। जिसके साथ ही अब उनकी फैमिली पूरी हो गई है। साथ ही पंखुड़ी ने अपने फैंस और चाहने वालों को बधाइयाँ देने के लिए धन्यवाद कहा है। सिर्फ पंखुड़ी ही नहीं बल्कि एक्टर गौतम ने भी अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दोनों ने ही एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है।

आपको बता दें की पांच साल पहले गौतम रोड़े ने पंखुड़ी अवस्थी के साथ शादी की थी। शादी के पांच साल बाद दोनों को पेरेंट्स बनने की खुशी मिली है। हालांकि कपल के लिए ट्विन बेबी की खबर शौकिंग नहीं हैं। बेबी शावर के मौके पर ही कपल ने अपने घर ट्विन बेबी के आने की गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की थी।