न्यूज डेस्क: बहुत से भोजपुरी सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो अब सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं हैं। फिर चाहे वो मोनालिसा हों रवि किशन हों या फिर निरहुआ। कोई बॉलीवुड, कोई टेलीवीजिन तो कोई राजनीति में भी अपना नाम बना लिया हैं। जिसके साथ ही यह सितारें आलीशान गाड़ियों के शौकीन हैं।
मोनालिसा : बता दे की भोजपुरी एक्टर मोनालिसा ने ऑडी की Q3 30 TFSI खरीदी थी। जिस कार की कीमत 35 से 40 लाख बताई जाती है।
रवि किशन : रवि किशन के पास BMW, Mercedes Benz और Jaguar है। वो Toyota Crysta 2017 मॉडल, BMW X5 2010 मॉडल, Jaguar XF 2018 मॉडल और Mercedes Benz 2016 मॉडल की गाड़िया रखते है। बता दे की Toyota Crysta के मौजूदा मॉडल की कीमत 13.44 लाख रुपये से लेकर 20.98 लाख तक है।
मनोज तिवारी : हाल में BJP से जुड़ने वाले अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी के पास 5 गाड़ी हैं। जिनमे ऑडी की Q7, इनोवा, मर्सिडीज बेंज, हॉन्डा सिटी और फॉर्च्यूनर है।
पवन सिंह साल : पवन सिंह लाल 2017 में 78.58 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज GLE 250d खरीदी थी। और पहले वे 25 लाख की कीमत वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी चलाते थे।