डेस्क : इंडियन आइडल 12 खत्म हो चुका है लेकिन अभी भी लोग शो से जुड़ी खबरें देखना और जानना खूब पसंद कर रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट के बारे में हर कोई अपडेट्स पाने के बेताब है। शुरू से ही पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के चर्चे सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। लेकिन अब इंडियन आइडल के नए कंटेस्टेंट की चर्चा तेज हो गई है। इस कंटेस्टेंट का नाम सायली कामले है। सायली कामले ने अपनी तस्वीर इंटरनेट पर डाली है जिसमें वह जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ खड़ी हैं।
सायलि कामले इंडियन आइडल की स्टार रह चुकी है। बता दें कि वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव नजर आती है। इंस्टाग्राम पर ही उन्होंने अपने जीवन साथी की तस्वीर डाली है ऐसे में लोग उनके जीवन साथी की तस्वीर देखकर बहुत खुश है लोग अपने तरीके से उनको बधाई देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों का रोमांटिक अंदाज़ नजर आ रहा है। उनके फ्रेंड का नाम धवल है। धवल के साथ सायली कामले बहुत ही ज्यादा खुश हैं। ख़ुशी का इजहार वह इंस्टाग्राम की तस्वीरें से कर रही हैं।
सायली ने अपने धवल के रिश्ते को मंजूरी दे दी है। तस्वीर पोस्ट करके सायली ने धवल को टैग भी किया है। तस्वीर में उन्होंने हार्ट की इमोजी लगाई है। इंडियन आइडल में सायली कामले सेकंड रनर अप थी। लोग उनपर जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। शो पर सायली को खूब लोकप्रियता मिली थी। लोग उनके रिश्ते को निहाल के साथ जोड़ के देखते हैं। हालाँकि आजतक उन्होंने अपने रिश्ते पर कभी पूर्ण रूप से स्पष्टीकरण नहीं दिया था। पर अब उनकी जिंदगी का यह दबा राज बाहर आ गया है।