Ayushmann Khurrana की फ़िल्म Dream girl की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का निर्माण किया। Dream girl2 भी दर्शकों और मेकर्स की उम्मीदों पर बेहद खरी उतरी। सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब Drema Girl 2 OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज को तैयार बैठी है।
Dream Girl 2 में भी Ayushmann Khurrana ने दूसरे पार्ट में भी पहले के जैसे बेहतरीन भूमिका निभाई है। लड़की के किरदार में गोविंदा के बाद वो सबसे सहज अभिनेता दिखते है। Dream Girl2 की सफलता के बाद Ayushmann Khurrana के पास अच्छे प्रोजेक्ट के लागातर आफर आ रहे है।
बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन:
Dream Girl 2 ने बॉक्स आफिस पर अपना झंडा गाड़ दिया। लगभग 35 करोड़ की बजट में बनी इस फ़िल्म ने कुल 100 करोड़ रुपये तक कि कमाई की है। Dream Girl 2 ने अपनी लागत से तीन गुना की कमाई की हैं। अब एक लंबे इंतजार के बाद फैन्स को OTT प्लेटफार्म पर पूजा की अदाएं देखने को मिलेगी। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब Dream Girl 2 OTT पर भी झंडे गाड़ने को तैयार है।
Netflix पर 20 अक्टूबर को होगी स्ट्रीम:
लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर 20 अक्टूबर को Dream girl 2 स्ट्रीम होगी। सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब Dream girl OTT पर लोगो का मनोरंजन करेगी। इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, परेश रावल,मनजोत सिंह ने अहम भूमिका निभाई है। इस फ़िल्म को राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है।