बॉयफ्रेंड से मिलते ही भावुक हुईं BigBossOTT विनर दिव्या अग्रवाल , Video में देखिए कैसे प्यार में दोनों ने बिताए निजी पल

डेस्क : बिग बॉस OTT का विनर घोषित हो चुका है, बता दें कि बिग बॉस बीते 6 हफ्ते से लगातार वूट एप्लीकेशन पर प्रसारित किया जा रहा था। ऐसे में शो के अंदर 13 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। बिग बॉस की विनर दिव्या अग्रवाल है, दिव्या अग्रवाल पेशे से मॉडल एक्टर और कोरियोग्राफर है। दिव्या अग्रवाल Mtv स्प्लिट्सविला में आ चुकी हैं, उस शो पर दिव्या अग्रवाल ने निशांत को अपना बॉयफ्रेंड बनाया था। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने वह रेलेशनशिप खत्म कर दिया। दिव्या अग्रवाल को जितने के बाद से खूब बधाइयां मिल रही हैं।

इस वक्त दिव्या अग्रवाल से भी ज्यादा खुश उनके बॉयफ्रेंड वरुण सूद है। वरुण सूद उनके बॉयफ्रेंड हैं। वरुण सूद ने सबसे पहले उनको इंटरनेट के माध्यम से खूब बधाइयां दी और जब वह घर आईं तो उनके लिए एक पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस पार्टी में दोनों एक साथ पल बिताते नजर आ रहे हैं, जिसको देखकर लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है। इतना ही नहीं दिव्या अग्रवाल की हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम कार्टेल है। कार्टेल के लिए लोगों ने उनकी खूब तारीफ की है। बिग बॉस OTT में सभी धुरंधर कंटेस्टेंट्स थे। इसमें शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल का नाम टॉप पर आता है लेकिन दिव्या अग्रवाल ने अपनी कूटनीति के चलते सभी प्रतिनिधियों को हरा दिया। दिव्या अग्रवाल के घर वाले ही नहीं बल्कि उनको चाहने वाले भी जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, बता दें कि दिव्या अग्रवाल लंबे वक्त के बाद अपने बॉयफ्रेंड से मिली है। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर अपने प्यार का इजहार किया है। फिलहाल दोनों एक साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।

दिव्या अग्रवाल ने रागिनी MMS2 में बेहद ही शानदार भूमिका अदा की थी। इसके बाद उन्होंने कार्टल में हत्यारी ग्रीसी की भूमिका निभाई है। उनके बॉयफ्रेंड वरुण सूद उनकी एक्टिंग के लिए खूब तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल के लिए दिव्या अग्रवाल ने अपनी भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाया है। इस वक्त सभी लोग दिव्या अग्रवाल के बारे में चर्चा कर रहे हैं और उनकी अलग अलग भूमिका के बारे में जानना चाह रहे हैं।