डेस्क : इंटरनेट पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो खूब देखा जा रहा है। बता दें कि टिक टॉक पर एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर चौका देने वाला खुलासा किया है। लोग इस वीडियो को देखकर महिला पर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपने बॉयफ्रेंड का इस्तेमाल कर रही है, उसको ऐसा नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों ने महिला को होशियार बताया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
युवती का कहना है कि मकान का किराया और सारे बिल उसका बॉयफ्रेंड भरता है। वह दोनों एक ही मकान में रहते थे। इसके बाद युवती ने ऐसी बात बोली जो सुनकर सभी दंग रह गए। जिस मकान में दोनों रह रहे हैं उसकी मकान मालकिन खुद वही महिला है। जब बॉयफ्रेंड को यह बात पता लगी तो वह हिल गया। युवती का बॉयफ्रेंड बीते 1 साल से किराया भर रहा है। महिला के बॉयफ्रेंड को यह नहीं पता था कि जिस मकान में वह रह रहा है उसकी मकान मालकिन ही उसकी गर्लफ्रेंड है। बॉयफ्रेंड अनजान रहकर हर महीने किराया भरता था। कोई भी बिल आता था तो वह उसकी जेब से ही कटता था। महिला ने खुलकर इस बात को टिक टोक के माध्यम से बताया है।
ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि टिक टोक नाम की एप्लिकेशन भारत में बैन है। महिला ने खुद बताया कि उसके पास हर महीने जो किराया आता है वो उसके बॉयफ्रेंड द्वारा भरा जाता है। महिला ने आगे कहा की जिस दिन उसे यह बात स्पष्ट हो जाएगी उस दिन वह पागल हो जाएगा।