Urvashi Rautela ने दुबई के होटल में 75वीं मंजिल पर दी माँ को जन्मदिन की पार्टी – देखा नहीं होगा इतना महंगा मेनू

डेस्क : बॉलीवुड में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला(Urvashi Rautela) अपनी खूबसूरती के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। उर्वशी ने अपने काम से कम लेकिन अपनी खूबसूरती से ज्यादा लोगों का दिल जीता है। उर्वशी के फैंस उनके महंगे फैशन सेंस से लेकर उनके गॉर्जियस लुक्स तक हर चीज के दीवाने हैं।

उर्वशी की मां मीरा रौतेला खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। जी हां, वह उर्वशी की तरह ही खूबसूरत हैं। बीते दिन यानी 2 जनवरी को उर्वशी ने अपनी सुपर मॉम के साथ उनका जन्मदिन मनाया। उर्वशी ने सेलिब्रेशन के बाद कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने परिश्रम के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। उर्वशी अपने देश का गौरव बढ़ाने से कभी नहीं चूकती हैं और जहां भी जाती हैं वहां पर नाम रौशन करके आती हैं। उसी तरह एक्ट्रेस अपने परिवार को खुश करने में भी कभी पीछे नहीं रहती हैं। उर्वशी अपने परिवार से खूब प्यार करती हैं। उर्वशी रौतेला इस समय दुबई में हैं, उन्होंने अपनी माँ मीरा रौतेला के साथ यह जन्मदिन मनाया है। उर्वशी ने SLS होटल की 75वीं मंजिल पर बर्थडे पार्टी रखी थी।

बर्थडे पार्टी का मेनू

द ब्लैक डायमंड आइसक्रीम – एईडी 2,999 (INR 60,897.31)
द गोल्डन फीनिक्स कपकेक – एईडी 3,700 (INR 75,119.14)
द गोल्ड लीफ बर्गर – एईडी 230 (INR 4,668.38)
द रॉयल पिज्जा – AED 777,000 (INR 1,57,70,999.51)
दुनिया का सबसे महंगा कॉकटेल – AED 27,321 (INR 5,54,542.44)