आज हैं सुशांत सिंह राजपूत का 36वां बर्थडे, इस बात से थे परेशान

डेस्क : आज दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का 36वां जन्मदिन है। सुशांत ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय और स्वभाव से लोगों का दिल जीत लिया था। टीवी की दुनियां से फिल्मों तक का सफ़र करने वाले इस अभिनेता ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी है। उन्होंने फ़िल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत ‘काय पो छे’ से की थी और दर्शकों के दिल में जगह बना ली। साल 2020 में सुशांत सिंह अपने मुम्बई स्थित फ़्लैट में मृत अवस्था में पाए गए थे।

इस घटना ने लोगों को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया और आज तक लोग उन्हें भूल नहीं पाए। सुशांत सिंह काफ़ी दुर्लभ व्यक्तित्व वाले इंसान थे जिनके काफ़ी बड़े – बड़े सपने थे। उनकी फिल्मी दुनिया का सफ़र इतना भी आसान नहीं था। उनके मन में एक बात का डर था जिसे उन्होंने अपने मौत से कुछ दिनों पहले ही साझा किया था। बता दें, कि सुशांत सिंह ऐसे अभिनेता थे जो अपने फैंस के कमेंट का भी रिप्लाई करते थे। उन्हें डर था कि कहीं वे बॉलीवुड से बाहर ना हो जाए।

Sushant Ankita

जब उनकी फिल्में असफल होने लगी तो इस बात से वे काफ़ी परेशान थे। उनकी फिल्म सोनचिरैया बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। एक फैन ने उन्हें कमेंट में लिखा था कि, इस फिल्म के लास्ट में आपकी मौत हो जाती है इसलिए यह फिल्म मैं नहीं देखूंगी। जिसके बाद एक्टर ने कहा कि, अरे अगर आप इस फिल्म को नहीं देखोगे तो मैं बॉलीवुड से बाहर कर दिया जाऊंगा। मेरा यहां कोई गॉडफादर नहीं है। आप कम से कम इसलिए देख लो ताकि मैं इस इंडस्ट्री में सरवाइव कर सकूं। बहुत सारा प्यार और सम्मान।

image

हालांकि, सुशांत की फिल्म छिछोरे ने काफ़ी सफ़लता हासिल की थी। बावजूद उनकी बातों से उनके अंदर जो एक दर्द छुपा हुआ था वह साफ पता चलता है। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड को लेकर काफ़ी हंगामा भी हुआ। तभी से नेपोटिज्म का मुद्दा शुरू हुआ और कई सेलेब्स पर लोगों ने अपने आक्रोश भी दिखाए। मालूम हो कि अभी तक उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच जारी है।