डेस्क : बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना राणावत अक्सर ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लंबे समय से उनकी फिल्म तेजस की रिलीज डेट अटकी हुई थी। अब यह कंफर्म हो गया है कि तेजस फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी? फिल्म के डायरेक्टर आरएसवीपी ने तेजस की रिलीज डेट बता दी है। आरएसवीपी ने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म का निर्माण किया था।
उरी द स्ट्राइक फिल्म सिनेमाघरों में काफी सफल रही और कई लोगों ने उसको पसंद किया। बता दें की विकी कौशल ने इस फिल्म में दमदार रोल निभाया था। तेजस की रिलीज डेट 5 अक्टूबर 2022 को रखी गई है। इस फिल्म में महिलाओं के प्रति संदेश दिया गया है। साथ ही यह फिल्म भारतीय वायुसेना को समर्पित है। अगले साल 5 अक्टूबर को दशहरा है। ऐसे में दशहरा के शुभ अवसर पर यह फिल्में रिलीज की जा रही है, जिसको एक लकी चार्म के रूप में देखा जा रहा है। इस साल भी कंगना राणावत की कई फिल्में रिलीज की गई हैं। जब कंगना की थलाइवी रिलीज हुई थी तो लोगों ने इसको खूब पसंद किया था।
तेजस एक साहसी और उग्र महिला फाइटर पायलट की कहानी है। यह फिल्म भारतीय वायु सेना के इतिहास में ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है। साल 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने के लिए देश का पहला सुरक्षा बल तैयार किया गया। यह फिल्म दर्शकों को भारतीय वायुसेना के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों के भारी में रूबरू करवाती है।
कंगना रनौत ने पहले एक बयान में कहा था की – तेजस एक लंबी कहानी है और इस फिल्म में मुझे वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है। मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं, जो वर्दी में बहादुर पुरुषों और महिलाओं का जश्न मनाती है। यहाँ पर हर दिन ड्यूटी के समय कोई न कोई शख्स अपना बलिदान जरूर देता है। यह फिल्म सशस्त्र बलों और उसके नायकों का जश्न मनाती है।”