Rohman Shawl से पहले इन 10 लोगों के साथ रहा है Sushmita Sen का रिश्ता, Ambani परिवार के सदस्य के साथ जुड़ा था नाम

डेस्क : सुष्मिता सेन(Sushmita Sen) की लव लाइफ हमेशा अधूरी रही। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा अफेयर सुष्मिता सेन के ही रहे। बीते दिनों हमने देखा की कैसे उन्होंने रात के समय ही अपने बॉयफ्रेंड रहमान शॉल से ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। रहमन तो सुष्मिता के 11वें नंबर के बॉयफ्रेंड थे इससे पहले तो सुष्मिता के 10 और अफेयर है। चलिए आपको बताते हैं सुष्मिता के सभी बॉयफ्रेंड के बारे में विस्तार से

ऋतिक भसीन : पहला नाम बिजनेसमैन ऋतिक भसीन का है जिन्हें सुष्मिता ने 4 साल तक डेट किया लेकिन शादी से पहले ही इनका रिश्ता टूट गया। ऋतिक भसीन पेशे से एक होटेलिएर हैं।

बंटी सचदेवा : इस लिस्ट में दूसरा नाम बंटी सचदेवा का है जिन्होंने सुष्मिता को धोखा दिया, इस धोके के बाद सुष्मिता ने उनसे कभी बात नहीं की। बंटी पेशे से एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक हैं। वह एक समय पर सुष्मिता के मैनेजर भी थे।

संजय नारंग : सुष्मिता ने बिजनेसमैन संजय नारंग से भी रिश्ता जोड़ा था। दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन शादी तक बात आते आते दोनों का रिश्ता पूरी तरह से ख़तम हो गया था।

विक्रम भट्ट : सुष्मिता सेन ने विक्रम भट्ट को भी कुछ वक्त के लिए डेट क्या था इन दोनों की मुलाकात दस तक के सेट पर हुई थी। दोनों कई जगह घूमने के लिए एक साथ जाया करते थे। लेकिन दोनों के बीच अचानक ही दूरियां आ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रम पहले से शादीशुदा और एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर में पड़ गए थे

वसीम अकरम : पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी सुष्मिता का नाम जुड़ा था। सुष्मिता ने वसीम अकरम के साथ एक रियलटी शो जज किया था। एक समय पर दोनों की अफेयर की खबरें खूब उड़ी थीं। कहा तो ये भी गया था की दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन सुष्मिता ने इन खबरों से अपने आपको दरकिनार कर लिया था।

मुदस्सर अजीज : सुष्मिता सेन की जिंदगी में मुदस्सर अजीज भी आए लेकिन ज्यादा दिन नहीं रहे कुछ समय डेट करने के बाद इन दोनों ने रास्ते बदल लिए, ऐसा माना जाता है कि दोनों को 2010 में आई फिल्म दुल्हा मिल गया के सेट पर प्यार हो गया था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

सबीर भाटिया : इस लिस्ट में हॉटमेल के फाउंडर साबिर भाटिया का नाम भी आता है, सबीर भाटिया के साथ सुष्मिता का लंबा अफेयर रहा लेकिन यह रिश्ता भी कमजोर होकर टूट गया, सबीर ने 10.5 कैरट की ज्वेलरी दी थी।

रणदीप हुड्डा : रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के जाने माने स्टार है एक समय पर दोनों का रिश्ता काफी अच्छा था। दोनों ने इस रिश्ते पर खुलके हामी भरी थी। रणदीप हुड्डा जब नए नए आए थे तो उनकी मुलाक़ात सुष्मिता सेन से हुई थी।

अनिल अम्बानी : सुष्मिता सेन का नाम देश के नामी बिजनेसमैन अनिल अंबानी के साथ भी जुड़ा था। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों ने कुछ वक्त तक एक-दूसरे को डेट भी किया था।

रोहमन शाल : रोहमन शाल पेशे से एक मॉडल है, उनकी उम्र सुष्मिता सेन से काफी छोटी है। दोनों ने लंबे समय से एक दुसरे का जिंदगी के हर मोड़ पर साथ दिया। इसके बाद दोनों एक साथ घर पर रहने लगे, सुष्मिता की बच्चियां रोहमन को पापा बुलाती थी। लेकिन अब सुष्मिता और रोहमन पूरी तरह अलग हो गए हैं।