SSR Birth Anniversary : घर की छत पर क्रिकेट खेलते सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो हुआ वायरल

SSR Birth Anniversary : बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कौन नहीं जानता। आज भी उनकी मौत एक रहस्य है, बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी और पीके जैसी फिल्मों में बेहद ही बेहतरीन तरीके से अदाकारी की थी। सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है लेकिन फिर भी वह हम लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज उनका जन्मदिन है, बता दें कि उनका जन्म बिहार के पटना में हुआ था।

14 जून 2020 में वे हम सभी को अलविदा कह कर चले गए थे बताया जाता है कि उन्होंने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत को चाहने वाले आज तक उनके इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बलबूते पर कामयाबी हासिल की थी। उन्होंने बिहार से लेकर मुंबई तक का सफर कठिन परिस्थितियों में रहकर किया था। ऐसे में जब वह हमें छोड़कर गए तो सभी लोग शोकड रह गए थे।

Thumbnail image

इंटरनेट के माध्यम से उनके फैंस लगातार उनकी पुरानी तस्वीर और वीडियो को शेयर करते नजर आते हैं, बता दें कि अब सुशांत सिंह राजपूत का क्रिकेट खेलता हुआ वीडियो बाहर आया है, जिसमें वह छत पर अन्य लोगों के साथ क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस यह बखूबी जानते हैं कि उनको क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है।

जब सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म की थी तब से उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया था। उनकी लोकप्रियता में भारी इजाफा दर्ज किया गया था बता दें कि इस फिल्म को करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने दिन रात एक कर दिया था। कड़ी म्हणत के बाद जब यह फिल्म परदे पर आई थी तो अनेकों लोग उनके दीवाने हो गए थे। यदि आज वह ज़िंदा होते तो 37 साल के हो जाते।