Salman Khan ने तबाह किया बॉलीवुड जगत के इन कलाकारों का कैरियर – एक के साथ स्टेज पर हो गई झड़प

डेस्क : बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सलमान खान(Salman Khan) को तो आप जानते ही होंगे। अपने बॉडी और बेबाक रवैये के चक्कर में वह हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन का 56 वां जन्मदिन बीता था जिसके चलते देश विदेश से उनको बधाइयां मिली थी। सलमान के साथ ही उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सी भी रोजाना आती रहती हैं।

सलमान खान(Salman Khan) बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिनके साथ हर नई हीरोइन काम करना चाहती है, बता दें कि सलमान खान जिस भी हीरोइन को लांच कर देते हैं उसका करियर सुपर डुपर हिट हो जाता है, लेकिन जिससे वह खफा हो जाते हैं उसका करियर पूरी तरह चौपट हो जाता है। हम आपको आज उन लोगों की लिस्ट बताने वाले हैं जिन्होंने सलमान खान से लड़ाई करके अपना पूरा करियर बर्बाद कर लिया।

रणबीर कपूर : रणबीर कपूर और सलमान खान की बहस बाजी तब हुई जब दोनों कैटरीना कैफ को डेट करने लगे, बता दे कि एक बार तो सलमान खान को रणबीर कपूर पर इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने भरी भीड़ के आगे रणवीर कपूर को तमाचा जड़ दिया। इस घटना के बाद से रणबीर कपूर ने कभी सलमान खान से बातचीत नहीं की और इस बात का जिक्र खुद सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी में किया था।

प्रियंका चोपड़ा : एक समय पर प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी, तब प्रियंका चोपड़ा को सलमान खान के साथ एक शूटिंग के दौरान मिलने आना था लेकिन उन्होंने अपनी शादी का बहाना देकर अपनी मीटिंग कैंसिल कर दी थी और वह शूटिंग पर भी नहीं गई थी। इसके बाद सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा कभी एक साथ नहीं दिखे।

ऐश्वर्या राय : सलमान खान और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में तो हर कोई जानता है, बता दें कि जब दोनों का ब्रेकअप हुआ था तो उसके बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली थी। ऐसे में ऐश्वर्या राय बॉलीवुड जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इतना ही नहीं अब तो यह दोनों सितारे कभी एक दूसरे के सामने आते ही नहीं। कहते हैं दोनों के बीच काफी तगड़ा झगड़ा हुआ था।

अरिजीत सिंह : अरिजीत सिंह बेहद ही मधुर आवाज में गाना गाकर जनता का मनोरंजन करते हैं। एक समय पर वह एक अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंचे थे। उस स्टेज पर सलमान खान पहले से ही एंकरिंग कर रहे थे। तब सलमान खान ने कहा था कि अरिजीत सिंह तो सुलाने वाले गाने गाता है। उसपर अरिजीत ने उनको करारा जवाब दिया था। उसके बाद उनकी काफी बहस बाजी हुई और दोनों ने एक दूसरे से मिलने का विचार छोड़ दिया।

अनुराग कश्यप : अनुराग कश्यप बॉलीवुड जगत के जाने-माने डायरेक्टर माने जाते हैं, ऐसे में एक फिल्म के लिए उन्होंने सलमान खान को नसीहत दी कि वह अपनी छाती पर बाल उगवाले क्योंकि यह कैरेक्टर की डिमांड है। लेकिन इस बात पर सलमान खान को गुस्सा आ गया और उसके बाद उन्होंने कभी भी अनुराग कश्यप से बातचीत नहीं की। आज के समय में दोनों कभी एक दूसरे के आमने सामने नजर नहीं आए।

विवेक ओबरॉय : एक समय पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हो गया था तब विवेक ओबरॉय, ऐश्वर्या के करीब आ गए थे। यह सब सलमान से बर्दाश्त नहीं हुआ और सलमान खान ने विवेक से झगड़ा कर लिया। विवेक ओबरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि सलमान खान उनको कई बार धमका चुके हैं।