Priyanka Chopra की मौसी ने शारीरिक संबंध बनाते हुए उन्हें 10वीं कक्षा में ही पकड़ लिया था – इस हालत में आई थी नजर

डेस्क : निकी जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) बॉलीवुड को पूरी तरीके से अलविदा कह चुकी है। जबसे उन्होंने भारत छोड़ा है तब से शायद ही उन्होंने भारत में कोई प्रोजेक्ट किया हो। फिलहाल के लिए तो वह अमेरिका की एक बड़ी वेब श्रृंखला में काम करती हैं। साथ ही साथ उनको ग्लोबल आइकन इमेज का भी टैग मिला हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने अपनी बायोग्राफी भी लिखी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि जब वह दसवीं क्लास में थी तो अपनी मौसी के यहाँ रहकर पढ़ाई करती थी। उनकी मौसी का घर अमेरिका में ही था। उन दिनों प्रियंका चोपड़ा का एक बॉयफ्रेंड था, जब भी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जाना होता था तो उनको काफी जद्दोजहद करके घर से निकलना पड़ता था। इस रिलेशनशिप की वजह से उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन दिनों वह काफी छोटी थी और उनकी जवानी के दिन शुरू हो रहे थे।

एक बार उनकी मौसी उनके घर पर नहीं थी, तब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड बॉब को बुला लिया था और वह दोनों मिलकर टीवी देख रहे थे। तब अचानक से ही उनकी मौसी आ गई और उनको शक हो गया कि घर में प्रियंका और उनके अलावा कोई और भी व्यक्ति है, लेकिन प्रियंका ने काफी चालाकी से अपने बॉयफ्रेंड बॉब को अलमारी के अंदर छुपा लिया था। जैसे ही उनकी मौसी ने अलमारी को खोला तो उसमें से बॉब निकला। यह देखकर उनकी मौसी गुस्से में आग बबूला हो गई और यह सारी बातें प्रियंका चोपड़ा की मम्मी को बता दी। इसके कुछ दिन बाद ही प्रियंका चोपड़ा को वापस इंडिया जाना पड़ा।

आपको बता दें कि 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। यह शादी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थी, हालांकि एक वजह यह भी है कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं, फिलहाल तो दोनों खुशी-खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।