Karishma Kapoor के पति ने उन्हें एक दोस्त के साथ सोने के लिए किया मजबूर- हनीमून पर एक्ट्रेस का किया सौदा

डेस्क : बॉलीवुड की जानी-मानी हीरोइन करिश्मा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ काफी कामयाब रही है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की तरफ निगाहे घुमाई जाए तो उनकी निजी जिंदगी इतनी सफल नहीं रही। करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी। साल 2016 में दोनों ने एक दूसरे के ऊपर काफी आरोप लगाए और अलग हो गए।

हाल ही में करिश्मा कपूर के कुछ ऐसे इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपने पति संजय कपूर पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी शादी के बाद काफी बुरा महसूस करती थी। हर दिन उनको घुटन होती है। उन्होंने बताया की शादी के बाद सबसे खराब उनका हनीमून था। करिश्मा कपूर कहती हैं कि एक बार संजय कपूर उनको अपने दोस्त के साथ सोने के लिए उकसाते थे। इसके लिए उनके पति ने रकम भी तय कर दी थी। इतना ही नहीं इसका विरोध करने पर करिश्मा कपूर को मारते पीटते हैं।

करिश्मा कपूर ने बताया कि संजय से शादी होने के बाद भी वह अपनी पहली पत्नी के साथ रिलेशनशिप रखते थे और उससे दिन रात मिलने जाते थे। साथ ही साथ इस गलत काम में उनकी माँ भी पूरा सहयोग देती थी। साल 2012 में करिश्मा कपूर ने हिम्मत करके फैसला किया कि वह अब अकेले जिंदगी जिएंगी। बताते चलें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं और उनके साथ ही रहते हैं।