डेस्क : इस वक्त सोशल मीडिया पर करीना कपूर की व्हाट्सएप से लीक हो गई है, बता दें कि इस व्हाट्सएप चैट को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर के द्वारा लीक किया गया है। बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं इस बार उनकी सुर्खी में बने रहने की वजह खुद की व्हाट्सएप चैट है।
दरअसल बात यह है की रिया कपूर और करीना कपूर के बीच चैटिंग हो रही थी, जिसमें रिया कपूर कोई मीठी चीज मांगती नजर आ रही है। इतना ही नहीं रिया कपूर को इस पूरे चैट में टैग करके स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है यह काम करीना कपूर ने किया है। करीना ने कैप्शन में लिखा है यह बात मुझे पसंद है।
चैटिंग की शुरुआत रिया कपूर द्वारा होती है जो पूछती है कि क्या आपको हॉट चॉकलेट पसंद है। फेटी हुई मलाई के साथ? तब करीना कपूर बोलती हैं नहीं मुझे यह नहीं पसंद है। रिया फिर पूछती हैं हॉट फज सॉस और वनीला आइसक्रीम ?तब करीना कपूर कहती हैं ये चलेगा। रिया कपूर पूछती हैं कि क्या आप इस चीज के लिए ही परेशान थी ? तभी वह होठों पर उंगली वाली इमोजी भेजती हैं।
रिया कपूर ने इस चैट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में डालकर टैग किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि अपनी हीरोइन से बात करने का यही एकमात्र तरीका है। बता दें कि दोनों ने मिलकर बॉलीवुड की फिल्म वीरे दी वेडिंग में साथ में काम किया था लेकिन हाल ही में करीना कपूर कोरोना ग्रस्त हो गई थी जिसके चलते उनको उनके घर में ही कारण्टीन होना पड़ा। फिलहाल के लिए तो रिया की मां सुनीता कपूर ने उनको चॉकलेट भेजदी है। यह बात सबको मालूम है कि करीना कपूर खाने पीने की शौकीन है।
एक समय पर उनका काफी ज्यादा वजन हुआ करता था लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना वजन घटाकर सबको चौंका दिया था। अब उनका पुराना रूप गायब हो चुका है। आने वाले समय में करीना कपूर लाल सिंह चड्ढा नाम की फिल्म में नजर आएंगी जिन के साथ आमिर खान भी दिखेंगे।