क्या नवजात बच्चे की वजह से Priyanka Chopra ने मारी 100 करोड़ की कमाई पर लात- जानें वजह

डेस्क : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड का सफर तय कर चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि सरोगेसी के जरिए उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कई सारे अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कपल ने 12 सप्ताह पहले एक बच्ची का स्वागत किया है।

सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस बात की जानकारी मिलने के बाद से अभी तक फैंस प्रियंका और निक को पैरेंट बनने के लिए बधाइयां दे रहे हैं। ऐसे में प्रियंका की मां बनने से उनके काम पर असर पड़ सकता है। वह अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जी ले जरा’ के मेकर्स फिलहाल थोड़े परेशान है। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने इसके प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को उनकी जगह किसी और एक्ट्रेस को साइन कर लेने की बात कही है। जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ रोडट्रिप/हॉलीडे फिल्म के लिए प्रियंका को कास्ट किया गया था। बॉलीवुड हंगामा सूत्रों के की माने तो मां बनने के बाद अपना सारा टाइम और एनर्जी प्रियंका चोपड़ा अपने बच्चे पर खर्च करना चाहती है। अब ऐसे में जी ले जरा के निर्माताओं के पास प्रियंका चोपड़ा की जगह किसी दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट करने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स प्रियंका चोपड़ा के बदले किस एक्ट्रेस को सामने लेकर आते हैं। बता दें कि पआखिरी बार प्रियंका चोपड़ा फरहान अख़्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक में नज़र आईं थीं।