करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हनी सिंह, एक गाने से करते हैं इतनी मोटी कमाई, सरकार को भरते हैं सबसे ज्यादा टैक्स

डेस्क : हनी सिंह एक समय पर बैक टू बैक अपने रैप सॉन्ग रिलीज़ करते थे। लोग उनके गानों के इतने दीवाने थे कि गाने के रिलीज होते ही मिलीयन (10 लाख) व्यूज आ जाया करते थे। एक समय ऐसा आया जब हनी सिंह के लिए लोग जान देने को तैयार थे लेकिन जैसे-जैसे हनी सिंह फेमस होते गए वैसे वैसे उनकी अल्कोहल पीने की लत भी बढ़ती गई। अल्कोहल पीने की वजह से उनको कई बीमारियां हो गई। इन बिमारियों में से मुख्य बीमारी याददाश्त खो जाना होती है। बुरे वक्त में उनकी पत्नी और घरवालों ने उनका खूब साथ दिया था।

इस वक्त हालात बदल चुके हैं बता दें कि उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा करने का मामला दर्ज करवाया है। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। जब भी वह स्टेज पर परफॉर्म करते हैं तो अपने स्टेज नेम हनी सिंह से जाने जाते हैं। हनी सिंह के पास इस वक्त करोड़ों की प्रॉपर्टी है। फिलहाल उनकी कंपनी 173 करोड़ रुपए की है। ऐसे में वह सालाना 42 करोड़ रूपए अपनी कंपनी के माध्यम से कमा लेते हैं। यदि उनकी कमाई डॉलर में आंकी जाए तो वह 25 मिलियन यूएस डॉलर कमाते हैं।

Honey Singh

हनी सिंह की कमाई सिर्फ उनकी गाइका पर टिकी है। मात्र एक गाने का वह 15-20 लाख रुपए ले लेते हैं। हनी सिंह की संपत्ति में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है इतना ही नहीं हनी सिंह देश के ऐसे रैपर है जो सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं। हनी सिंह के पास अनेकों गाड़ियां और घरों की लाइन लगी हुई है। ज्यादातर उनके गानों में लग्जरी गाड़ियां नजर आती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि उनके पास ऑडी की सारी वैरायटी है, साथ ही रोल्स रॉयस, जैगुआर, बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियां भी मौजूद है। हनी सिंह ने भारत के अलग-अलग हिस्सों में घर खरीद रखा है। उनका एक घर दिल्ली में है, दूसरा नोएडा में तीसरा पंजाब में चौथा गुड़गांव में और पांचवा मुंबई में इन सभी घरों की कीमत करोड़ों में है।

Comments are closed.