Guru Randhawa और Nora Fatehi हैं रिलेशनशिप में! समंदर किनारे चिल करते आये नजर- तस्वीर सामने आने के बाद तेज हुईं अटकलें

डेस्क : बीते शनिवार को नोरा फतेही और गुरु रंधावा गोवा के बीच पर एक साथ खेलते और मस्ती करते नजर आए। जैसे ही यह फोटो इंटरनेट पर आई तो लोग कयास लगाने लगे की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में दोनों की इस तस्वीर पर कई लोग कमेंट करते नजर आते हैं।

नोरा फतेही, गुरु रंधावा

यदि आपको नहीं पता तो बता दे कि नोरा फतेही बॉलीवुड की टॉप डांसर मानी जाती है वही गुरु रंधावा पंजाबी और हिंदी गाने गाकर बड़े स्तर पर लोकप्रियता बटोर चुके हैं। इन दोनों को साथ देख कर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई लोग इंटरनेट पर दोनों को एक साथ देख कर अलग-अलग प्रतिक्रिया लिख रहे हैं।

नोरा फतेही, गुरु रंधावा

एक यूजर ने लिखा कि चलो “अब पंजाब को नया कपल मिल गया और नई भाभी भी। दूसरे यूजर ने लिखा की -गुरु ने फतह कर ली नोरा। वही एक और यूजर का लिखना है कि आलिया रणबीर के बाद अब इनका नंबर आएगा। कई लोग इस वक्त नोरा फतेही और गुरु रंधावा के अफेयर की बातें कर रहे हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि नोरा फतेही और गुरु रंधावा ने नाच मेरी रानी का एक म्यूजिक वीडियो साथ किया था, जिसके बाद दोनों के बीच में काफी करीबी आ गई।

फैंस अब इनको नए कपल का नाम दे रहे हैं। इन फोटोज को देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स बस यही जानना चाहते थे कि क्या दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।