Bigg Boss OTT 2 Winner : बिग बॉस ओटीटी 2 देखने वालों का इंतजार खत्म हुआ। बिग बॉस ओटीटी 2 को देश के लाखों करोड़ों लोग देखते थे। अब वह घड़ी आ ही गई, जिसका सभी को इंतजार था। बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg boss Ott 2) ने विनर की घोषणा कर दी है।
इस शो के विजेता का ताज एलविश यादव के नाम रहा। एल्विश यादव (Elvish Yadav) बिग बॉस ओटीटी के इस प्लेटफार्म से पहले भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चित चेहरा रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रहे अभिषेक मल्लाह, जिनका फुकरा नाम से यूट्यूब चैनल है, वो रनरअप हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 में कई दमदार कंटेस्टेंट ने अच्छा परफॉर्म किया। इसमें मनीषा रानी जो कि बिहार से हैं। इन्हें भी सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला। लेकिन जीतने से चूक गई। मनीषा रानी और एल्विश यादव दोनों की केमिस्ट्री के लोग दीवाने रहे। पूरे शो में मनीषा रानी ने लोगों का खूब इंटरटेन किया। अब एल्विश यादव इस शो को जीत चुके हैं। इन्हें कैश पुरस्कार के साथ-साथ कई बड़े से बड़े ऑफर मिलेंगे।
इससे पहले भी देखा जा चुका है कि बिग बॉस विजेताओं को शो जीतने के बाद कई बड़े ऑफर मिले हैं। एल्विश यादव कि अब बॉलीवुड में भी एंट्री होने की संभावना है।
हालाकि कि एल्विश यादव पहले से ही अपने वीडियो के चलते फेमस हैं। बीते दिनों चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी और एल्विश यादव के बीच वीडियो वार भी काफी चर्चित रहा। अब बिग बॉस ओटीटी के सीजन2 को जीतने के बाद एल्विश की प्रसिद्ध में और भी चार चांद लग जाएगी।
- Elvish Yadav Total Votes 800,99,975
- Abhishek Malhan Total Votes : 701,98,365
- Manisha Rani Total Votes : 13,23,830