Big Boss OTT की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद निकली जावेद अख्तर की नातिन – शबाना आज़मी ने अपने रिश्ते पर कही बड़ी बात

डेस्क : ऊर्फी जावेद जबसे बिग बॉस OTT से बाहर हुईं है, तब से ज्यादा फेमस हो गई हैं। उनके एयरपोर्ट वाले ब्रा लुक के बाद ही वह चर्चा में आ गईं थी। लोग अब उनके परिवार के रिश्तो के बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। लोगों का कहना है की ऊर्फी जावेद बॉलीवुड इंडस्ट्री के गीतकार, लेखक और म्यूजिक कंपोजर जावेद अख्तर की नातिन है। लोगों ने इस बात की इतनी ज्यादा चर्चा कर दी की खुद जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी को आगे आकर सच्चाई बतानी पड़ी।

शबाना आजमी का कहना है कि उर्फी जावेद का उनके परिवार से कोई लेना देना नहीं है। वह उनके परिवार से कोई लेना देना नहीं रखती हैं। उर्फी का मेरे परिवार से कोई रिश्ता या ताल्लुख नहीं है। दूसरी तरफ जब ऊर्फी जावेद से यही सवाल पुछा गया तो उन्होंने हँसते हुए कहा की मैं अक्सर सोचती हूँ लोग मुझे जावेद अख्तर के परिवार से जोड़के क्यों देखते हैं? जब लोग मुझको जावेद अख्तर के परिवार से जोड़कर देखते हैं तो मैं कुछ समझ नहीं पाती की वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। मुझे लगता है वह ऐसा इसलिए कहते हैं क्यूंकि मेरे नाम में जावेद आता है।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि उर्फी जावेद ने बड़े भैया की दुल्हनिया, मेरी दुर्गा, पंच 2 में काम किया है। उन्होंने कई टीवी शोज में छोटे रोल किए हैं, जिसके चलते मात्र 24 साल की उम्र में वह युवाओं के बीच प्रचलित हैं। वह बिगबॉस OTT पर कुछ ख़ास नहीं कर पाईं। अब वह वापस इंटरनेट पर अपनी तस्वीरों के जरिए जलवा बिखेर रही हैं। उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती हैं। बता दे कि वह अपने कपड़े खुद डिजाइन करवाती हैं और समय-समय पर एक्सपेरिमेंट करती हैं। उनके कपड़ों के चलते उनको इंटरनेट पर खूब ट्रॉल्लिंग सुनने को मिलती है।