महिलाओं को लेकर दोमुही बात करना Bhuvan Bam को पड़ा भारी, मांगी माफी

डेस्क : यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम(Bhuvan Bam) शोशल मीडिया पर काफ़ी फेमस हैं। हाल ही में उनके एक विडियो को लेकर विवाद हो गया जिसमें महिलाओं को लेकर उन्होंने आपत्तिजनक टिप्प्णी की थी। जब मामला बढ़ा तो राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे संज्ञान में लिया और भुवन को माफी मांगी पड़ी। एक ट्वीट कर उन्होंने बताया कि वीडियो को एडिट कर विवादित हिस्से को हटा दिया गया है।

भुवन ने कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करते हैं और ऐसा कोई इरादा उनका नहीं था। बीते हफ्ते उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई थी। ‘ऑटोमेटिक गाड़ी’ नाम से वीडियो अपलोड किया गया था। जिसे अब तक लगभग एक करोड़ 24 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। विडियो में उन्होंने पहाड़ी महिलाओं को लेकर द्विअर्थी बात कही थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्वीटर के जरिए दिल्ली पुलिस से कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की रिक्वेस्ट की थी।

भुवन ने लिखा कि मेरे विडियो के एक हिस्से से कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। उस हिस्से को हटाने के लिए मैंने एडिट कर दिया है। जो लोग मुझे जानते हैं उन्हें पता है कि मैं महिलाओं का आदर करता हूं। किसी को भी ठेस पहुंचाने का मेरा इरादा नहीं था। जिनकी भी भावनाएं आहत हुई है, मैं उनसे दिल से माफी मांगता हूं। 4 सेकंड के पार्ट, जिसमें पहाड़ी महिलाओं का जिक्र किया गया था, उसे हटा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले लेखक और स्क्रीन्राइटर अद्वैता काला ने बुधवार को वीडियो शेयर कर आलोचना की थी और लिखा, यह ह्यूमर नहीं है। यह अश्लील है और महिलाओं के खिलाफ है। जिसमें विशेषकर पहाड़ी महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई किया गया है।