भोजपुरी स्टार की खुली पोल! Pawan Singh पर पत्नी Jyoti Singh ने लगाया गंदा आरोप- कहा दो बार अबॉर्शन कराया ..

न्यूज़ डेस्क: भोजपुरी सिने जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने ने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तकाल की खबर प्रकाश में आई है। सुपरस्टार पवन सिंह ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाल दिया है। बीते गुरुवार को पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह (Pawan Singh’s Wife Jyoti Singh) आरा स्थितफैमिली कोर्ट पहुंची, वहीं सुपर स्टार पवन सिंह अनुपस्थित रहें।

कोर्ट में पवन सिंह की अनुपस्थिति के कारण अब कोर्ट ने पेशी की अगली तारीख 26 मई को निर्धारित की है। आपको बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी के मौत (आत्महत्या) के बाद उन्होंने दूसरी शादी ज्योति सिंह के साथ की। पवन सिंह का सुर्खियों से गहरा नाता रहा है। ऐसे में शादी बाद भी अभिनेत्री अक्षरा और पवन सिंह के बीच काफी कुछ हुआ। यह विवाद इतना बढ़ा की मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगा। इस दौरान अक्षरा सिंह की ओर से पवन सिंह पर काफी संगीन आरोप लगाए गए थे। सुपरस्टार पवन सिंह आने निजी जिंदगी को लेकर इस बार भी सुर्खियों में नजर आ रहे हैं।

पहली पत्नी नीलम देवी की देहांत के बाद पवन सिंह काफी अकेला हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ शादी रचाई। हालांकि पवन सिंह की दूसरी ज्योति उनके साथ पार्टी फंक्शन या Kesh मीडिया प्लेटफार्म पर न के बराबर दिखती हैं। हालांकि दूसरी शादी टूटने की वजह अभी स्पस्ट नही हो पाया है। वहीं सुपरस्टार पवन सिंह आने निजी जिंदगी को लेकर इस बार भी सुर्खियों में नजर आ रहे हैं।