अक्षरा सिंह संग रिलेशन में रहते हुए पवन सिंह ने कर ली थी दूसरी शादी- केस भी हुआ था दर्ज

डेस्क : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म को हिट कराने के लिए इनकी जोड़ी ही काफ़ी थी। फिल्म के दौरान ही दोनों एक – दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए और एक वक्त ऐसा भी आया, जब दोनों के बीच सर्फ दुश्मनी ही रह गई।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की प्रेम कहानी से हर किसी वाकिफ है। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के दौरान ही हुई थी। धीरे – धीरे दोनों एक दुसरे के काफ़ी क़रीब आ गए और देखते ही देखते दोनों प्यार में पड़ गए। इधर दोनों की फिल्में भी कमाल करती रही। अक्षरा ने पवन सिंह के साथ अपने प्यार का इज़हार भी किया और अपने रिश्ते को सारे आम कबूल भी कर लिया था।

दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन फिर एक ख़बर ने अक्षरा को तोड़कर रख दिया। वह खबर ये थी कि पवन सिंह ने किसी और से शादी कर ली। पवन सिंह ने बलिया से संबंध रखने वाले ज्योति सिंह से रातों-रात शादी कर ली।

मालूम हो कि पवन सिंह की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। पवन की शादी को लेकर अक्षरा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई भी खबर नहीं थी। फिर कुछ दिनों के बाद ही एक्टर पर अक्षरा ने जान से मारने और कैरियर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। साथ ही पवन सिंह का उनके परिवार के साथ गाली गलौज के भी आरोप लगाए। इस घटना के बाद से दोनों के बीच इतनी दूरी बढ़ गई कि अब एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते।