भारती सिंह ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से चौंकाया सबको, 15 किलो वजन कम करके बिखेरी कातिल अदाएं – देखें तस्वीरें

डेस्क : भारती सिंह को उनकी बेहतरीन कॉमेडी के लिए जाना जाता है बता दें कि वह समय रहते ही ऐसे पंच मारती हैं जिसको सुनकर घंटों तक हंसी नहीं रुकती। भारती कॉमेडी जगत की ऐसी महिलाओँ में से एक हैं जिनको देखना और सुनना हर कोई पसंद करता है। उनकी शादी हर्ष लिंबाचिया से हुई है। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों माता पिता बनने वाले हैं।

हालांकि इस बात पर भारती सिंह ने फिलहाल के लिए कुछ नहीं कहा लेकिन लोगों को खुशखबरी का लंबे समय से इंतजार है। एक समय पर भारती सिंह का व जन काफी ज्यादा हुआ करता था और वह अपने मोटेपन से परेशान थी इतना ही नहीं कई लोग उनके मोटेपन का मजाक उड़ाते थे अब भारती सिंह ने अपना 15 किलो वजन घटा लिया है। वजन घटाने के बाद में काफी सुंदर और स्लिम ट्रिम नजर आ रही हैं।

भारती सिंह को देखकर कई उनके फैंस हैरान हैं। इतना ही नहीं उनका भारी-भरकम शरीर अब काफी ज्यादा पतला हो गया है और वह स्वस्थ नजर आ रही हैं। भारती सिंह ने काफी मुश्किलों के बाद अपना वजन कम किया है। लोग शुरू से ही भारती को एक चबी औरत के रूप में देखते हैं लेकिन अब भारती ने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करके यह बता दिया है कि वह अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सजग हैं।

मात्र 6 महीने के भीतर भारती ने 15 किलो वजन घटा लिया है। वजन कम करना लोगों के बस की बात नहीं होती है लेकिन भारती ने यह काम करके दिखाया है साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि वजन घटाने की पूरी प्रक्रिया में उन्होंने किसी की मदद नहीं ली।

वह शाम को 7:00 बजे खाना पीना बंद कर देती थी और फिर अगली सुबह 12:00 बजे खाना पीना शुरू करती थी। मात्र कुछ घंटों की खाने से नियमित दूरी बनाकर भारती ने अपने वजन पर फतह हासिल कर ली।

जब से भारती का वजन कम हुआ है तब से उनकी डायबिटीज, अस्थमा जैसी कई सांस से जुड़ी बीमारियां खत्म हो गई है। इस वक्त भारती सिंह हल्का-फुल्का और फिट महसूस कर रही हैं। भारती सिंह का कहना है कि यदि आप खुद से प्यार नही करेंगे तो कोई और भी नही करेगा।