डेस्क : मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh हाल ही में मां बनी हैं। 3 अप्रैल को उन्होंने प्यारे से बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी लगातार काम किया। यहां तक कि डिलिवरी से 1 दिन पहले वह शूट पर गई थी। डिलीवरी के पहले पति हर्ष लिंबाचिया के साथ अपने खतरा खतरा में भी दिखाई दे रही थी।
साथ ही वह हुनरबाज़ को भी होस्ट कर रही थी। हालांकि डिलीवरी के कारण कुछ दिनों से शो में वह नजर नहीं आई थी। लेकिन बेटे को जन्म देने के महज 12 दिन बाद ही भारती एक बार फिर से अपने काम पर लौट रही है।अपनी बातों से सभी को हंसाने वाले भारतीय अपने छोटे से बेटे को घर छोड़ कर अपने काम पर वापस आ गई है। हालांकि, हर मां की तरह भारती भी इस बात से परेशान है लेकिन फिर भी वह मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। भारती सिंह का नया वीडियो हाल ही में शेयर किया गया है।
जिसमें वह मुस्कुराती हुई और पैपराजी को पोज दे रही है। लेकिन धीमे से वह यह कहते हुए नजर आ रहे कि मेरा बेटा सिर्फ 12 दिन का है, आज मैं बहुत रोई हूं लेकिन काम तो काम होता है।तब पैपराजी भारती सिंह से कहते हैं कि रणबीर आलिया की शादी हो गई है इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे? भारती ने इसका जवाब दिया और कहा कि बहुत-बहुत बधाई! हमेशा की तरह मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि हमें बुलाया था लेकिन हम नहीं गए, क्योंकि बच्चा छोटा है। इसके बाद उन्होंने कहा हमें नहीं बुलाया। बता दे कि भारती ने अपने बच्चे के गृह प्रवेश की झलक भी शेयर की थी।