डेस्क : कॉमेडी की बात हो और भारती सिंह(Bharti Singh) का नाम ना आए, ऐसा हो नहीं सकता। बता दें की जब से भारत में महिलाओं ने कॉमेडी करना शुरू की है तब से भारती सिंह लगातार लोगों को हंसाने में कामयाब हुई हैं क्यूंकि भारती सिंह हिंदुस्तान की पहली महिला कॉमेडियंस में से एक हैं।
हाल ही में हमने देखा था कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि वह दोनों माँ-बाप बनने वाले हैं लेकिन बता दें की इसी बीच भारतीय सिंह की एक ऐसी बात सामने निकल कर आ रही है जो शायद ही आप जानते होंगे।
एक समय ऐसा था जब भारती सिंह का माँ बनने की बिलकुल भी इच्छा नहीं थी। कुछ समय पहले भारती सिंह डांस दीवाने 3 के सेट पर मौजूद थी। यहां पर एक कंटेस्टेंट ने डांस किया था। इस डांस के बाद भारती सिंह भावुक हो गई थी। दरअसल डांस की थीम यह तय की गई थी की कोरोना काल के वक्त एक माँ अपने बच्चे को 14 दिन बाद खो देती है। इस थीम पर उन्होंने डांस किया था। शो पर सोनू सूद भी गेस्ट बनकर आए थे।
दरअसल यह डांस देखके समा काफी ग़मगीन हो गया था। तब भारती सिंह ने सोनू सूद से रोती हुई और दुख भरी आवाज में कहा था कि वह बेबी प्लान करने का सोच रही हैं लेकिन करोना के हाल को देखकर वह सहम जाती हैं। भारती सिंह का कहना था कि वह अंदर से बहुत मजबूत है लेकिन माँ बनने के बाद बच्चे को खोने का दर्द उन्हें डरा देता है।
हाल ही में भारती सिंह का एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजियों को डांट लगाती नजर आ रही है, भारती सिंह अपने माँ बनने की इस खबर को गुप्त रखना चाहती थी लेकिन जिस प्रकार से सभी ने उनकी तस्वीर और वीडियो निकाली उससे हर एक को यह मालूम हो गया की वह प्रेग्नेंट हैं। दरअसल इस बात से वह काफी खफा है, ऐसे में उन्होंने डिमांड की है कि जितने भी लोग उनकी तस्वीर के माध्यम से खबरें छाप कर डाल रहे हैं वह सब उनकी मदद और अस्प्ताली खर्चे के लिए 50 हजार रूपए भेजें ताकि उनकी हस्पताल में कुछ मदद हो सके। यह साड़ी बातें भारती ने मजाकिया अंदाज़ में बोली।