Arjun kapoor और Malaika Arora का वायरल हो रहा है ये धमाकेदार डांस वीडियो- गुपचुप तरीके से शूट हुआ वीडियो

डेस्क : बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही कपल के फोटोज और वीडियोज वायरल होते हैं। एक दूजे पर और एक दूजे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका अर्जुन और मलाइका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच बीती रात अर्जुन और मलाइका, जब कुणाल रावल के वेडिंग बैश में शामिल हुए तो महफिल लूट ली। बड़ी तेजी से और मलाइका का एक सिजलिंग डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुरुआत में मलाइका अरोड़ा अपने सिजलिंग डांस मूव्स से कहर बरपाती हैं और तभी अर्जुन कपूर आ जाते हैं। फिर इसके बाद दोनों किलर अंदाज के साथ डांस करते हैं और खूब साथ ही एन्जॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो पर छैंया छैंया गाना भी लगाया गया है।

गौरतलब है कि बीते लंबे वक्त से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रिलेशनशिप में हैं। शुरुआत में दोनों ने इसे सभी से छिपाकर रखा था और कुछ भी इस बारे में कहने से बचते थे। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ वक्त बाद इनके फोटोज वीडियोज सामने आने लगे और एक दूसरे के पर कपल भी रिएक्ट करने लगा। धीरे धीरे कुछ वक्त के बाद इस बारे में कपल खुलकर बात करने लगा। बता दें कि इनकी शादी का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।