भारतीय सिंगर अरीजीत सिंह Arijit Singh की आवाज से भला कौन अनजान हैं। आज के जमाने के नौजवानों से लेकर बीते जवाने के युवक युवतियां भी अरिजित के गानों को सुनना पसंद करते हैं। वहीं फैंस के दिलों में अपने सुरीले गानों के जरिए अरिजित ने न सिर्फ जगह बनाई हैं, बल्कि साथ ही उन्होंने कई खिताबों को भी एक साथ जीता हैं।
इसी कड़ी में अब एक और नाम अरिजित के खिताबों में जुड़ चुका हैं। अपनी आवाज से लोगों को मोहित कर Arijit Singh अरिजित ने अब ऑनलाइन म्यूजिक ऐप स्पॉटीफ़ाई पर देश के सबसे ज़्यादाद पॉपुलर सिंगर होने का खिताब अपने नाम कर लिया हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं अरिजित की आवाज को देश ही नहीं बल्कि दुनियभर में खूब पसंद किया जाता हैं। ऐसे में अरिजित ने सोशल मीडिया पर कई बड़े बड़े अंतर्राष्ट्रीय सिंगरों को पीछे छोड़ दिया है। जी हाँ अब अरिजित की फैन फॉलोइंग इंटरनेशनल सिंगर रिहाना और बिले ऐलिस से भी ज्यादा हो गई हैं।
आपको बता दे की बीते दिनों स्पॉटीफ़ाई पर सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर के खिताब के लिए एक सर्वे हुआ, जिसमें ज्यादातर लोगों ने अरिजित Arijit Singh का नाम चुना। जबकि इस ऐप पर अरिजित तीसरे ऐसे सिंगर हैं जिसके फॉलोवर्स सबसे ज्यादा हैं। जिसमे सबसे पहले एडी सिरिन और दूसरे नंबर पर अरीना ग्रांडे हैं। जिसके बाद ऐप पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स अरिजित हैं।
जिससे साफ होता हैं की अरिजित की फैन फालोइंग टेलर स्विफ्ट, रिहाना एमिनेम जैसे कई बड़े इंटरनेशनल सिंगर्स से कई हद तक ज्यादा हैं। आपको बता दे की ऐप पर ये सर्वे पिछले 8 महीनों से चल रहा था। जिसके बाद अरिजित को ये खिताब मिला। वहीं अरिजित के नए गानों की बात करे तो हाल ही में अरिजित का गाना चलेया रिलीज हुआ है। जो की शाह रुख खान की फिल्म जवान में दिखाया जाएगा। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।