कारगिल युद्ध लड़ चुके हैं Anushka Sharma के पापा, युद्ध के बीच फोन पर बताने लगती थी ब्वॉयफ्रेंड की बातें

डेस्क : रविवार को बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपना 33वा बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। उनका बचपन असम और कर्नाटक में बीता क्योंकि उनके पिता अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर थे। वे 1982 के बाद कई वॉर लड़ चुके हैं। अजय कुमार शर्मा कारगिल युद्ध भी लड़े। अनुष्का कई बार इस बात का ज़िक्र भी कर चुकी हैं।

साल 2012 में अनुष्का शर्मा ने TOI से बातचीत करते हुए बताया था कि कारगिल वाला दौर काफ़ी मुश्किल भरा था। मैं तब काफ़ी छोटी थी। अपनी मां को देखकर मैं डरी रहती थी। वो हमेशा न्यूज चैनल बदलती रहती थी। जब मरने वालों की संख्या बताई जाती थी तब वह काफ़ी अपसेट हो जाती थी। मेरे पापा जब कॉल करते थे तो वो ज्यादा बोल नहीं पाते थे। मैं बिना इस बात का एहसास किए कि वो युद्ध पर हैं, अपने स्कूल, ब्वॉयफ्रेंड की कहानियां सुनाने लगती थी।

अनुष्का ने बताया कि वे अपने पिता के काफ़ी क़रीब हैं। जो बात किसी और से नहीं कर पाती वह अपने पापा से शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं एक एक्ट्रेस हूं ये कहने से ज्यादा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हूं कहने में ज्यादा गर्व महसूस होता है।

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का इन दिनों Chakda Xpress की तैयारी में व्यस्त हैं। इसमें वह झूलन गोस्वामी का रोल निभा रही हैं। यह एक बायोपिक फिल्म है और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान की कहानी सुनाती है। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म से जुड़े पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने पिछ्ले दिनों बॉलिंग के प्रैक्टिस करते हुऐ विडियो भी शेयर किया था।