Anup Jalota से बोली उनकी स्टूडेंट “मेरी लिपस्टिक खराब हो जाएगी “- Video के माध्यम से जानें पूरी बात

डेस्क : सोनी टीवी पर लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा का हर कोई दीवाना है। शो अपने ऊंचाई की बुलंदियों पर है। सोमेश्वर अनूप जलोटा, लोकप्रिय सिंगर सुदेश भोसले और बॉबी फिल्म सिंगर शैलेंद्र सिंह नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमो भी आउट हो गया है जो काफी मजेदार है। प्रोमो देखने के बाद दर्शक और भी बेसब्री से इस एपिसोड को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

शो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि सभी सिंगर्स अपने हिट नंबर्स गाते हुए शो में एंट्री करते हैं। सबके साथ कपिल शर्मा फिर से मस्ती भरे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। तभी भजन सम्राट अनूप जलोटा एक मज़ेदार किस्सा सुनाएंगे, जिसमें वह बताने वाले हैं कि उनसे संगीत सीखने एक लड़की आती है। जिसे वे सरगम गाने को कहते हैं।इसके बाद सा..नि..धा..पा.. गाकर सुनाया। उसकी आवाज़ भी अच्छी थी लेकिन मैंने नोटिस किया कि वो मा और पा नहीं गा रही है।

तब मैंने उससे पूछा कि वो नोट्स क्यों नहीं गा रही? इसके बाद वह कहती है कि मैं वो नहीं गाती, क्योंकि मेरी लिपस्टिक ख़राब हो जाती है। इसे सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं।बता दें, कि अनूप जलोटा ने बताया क्योंकि कपिल और भोसले दोनों ही उन्हें चिड़ा रहे थे कि वह महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। शो मी काफी मस्ती मजा और संगीत भी देखने को मिलने वाला है। यदि आप भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं तो शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे से सोनी टीवी शो देख सकते हैं। यहाँ दी गई जानकारी आपको अन्य आधिकारिक पोर्टल से लेकर दी जा रही है, इसका किसी व्यक्ति विशेष से लेना देना नहीं है।