डेस्क : बीते दिनों सोशल मीडिया पर हर कोई बस एक ही गाना गुनगुना रहा था। सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाला हर यूजर “बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे” गाना गा रहा था। इस गाने को सहदेव दिरदो ने गया है जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इस गाने पर बॉलीवुड के कलाकारो ने जमकर इंस्टाग्राम रील्स बनाई थी। जैसे ही लोगों ने सहदेव के मुंह से नया गाना सूना तो वह चौंक गए। नया वीडियो देखकर लोग सहदेव की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
लोग सहदेव की इसलिए तारीफ कर रहे हैं क्यूंकि उन्होंने भारतीय गाने के बजाय बाहर का गाना गया है। सहदेव ने वीडियो में सफ़ेद रंग की टीशर्ट पहनी है और कूल अंदाज़ में इस गाने को गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को 55 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। साथ ही हजार लोगों से ऊपर अब कमेंट कर चुके हैं। सहदेव दिर्दो ने बचपन का प्यार गाना अपने स्कूल के टीचर के आगे गया था जिन्होंने उसका वीडियो बना लिया था। उन्होंने जब यह वीडियो इंटरनेट पर डाला था तो लोगों ने इतना पसंद नहीं किया था, इसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर और रैपर बादशाह ने रीमिक्स किया जिसके बाद देश भर से गाने को पसंद किया गया और वह इंटरनेट पर हिट हो गया। इस गाने ने यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट पर नंबर 1 पे जगह बनाई थी। अब लोग सहदेव दिर्दो का नया गाना एन्जॉय कर रहे हैं।