Akshara Singh का छलका दर्द, बोली- जब तक लड़की वेश्या न..ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में उतरीं..

डेस्क : भोजपुरी इंडस्ट्री की बेबाक एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पटना की मशहूर ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में उतरी हैं। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि लड़की को तब तक प्रताड़ित करते रहो, जब तक वो वेश्या न बन जाये। बिहार सरकार पर तो लानत है। क्या सरकार का महिला सशक्तिकरण का यही नमूना है? आपको बता दें कि अतिक्रमण के खिलाफ हुयी कार्रवाई में ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता का टी स्टॉल प्रशासन ने हटा लिया था।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के समर्थन में सोशल मीडिया पेज में इंस्टाग्राम पर मंगलवार को पोस्ट डाली। अभिनेत्री ने लिखा कि यह महिला सशक्तीकरण का जीता जागता नमूना है। एक लड़की समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर खुद से कुछ कर गुजरने का साहस जुटाती है तो सरकारी बाबू से लेकर प्रशासन तक और समाज के ठेकेदार से लेकर मीडिया कर्मी तक, सभी तब तक मूकदर्शक बने रहते हैं और प्रताड़ित करते हैं जब तक कि वह लड़की वेश्या न बन जाए।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आगे लिखा कि तुम्हारी हिम्मत तब कहां जाती है जब राजशाही मे बैठे लोग तुम्हारी पल-पल धज्जियां उड़ाते रहते हैं। मौन रहो तुम सब, चुप रहो क्योंकि तुम सब भी एक लड़की के सामाजिक ढांचे को ध्वस्त करने में शामिल हो। कहीं जगह देकर बसा तो सकते नहीं लेकिन पल में लड़की को उजाड़ देने का धौंस जरूर रखते हैं। बिहार सरकार पर तो लानत है।