हुनरबाज के विनर आकाश सिंह ने मुंबई में रहकर दिन रात बेचा था दूध – मंदिरों में रहकर काटी कई रातें

डेस्क : बिहार के आकाश सिंह हुनरबाज शो जीत चुके हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। अपना स्ट्रगल व्हाट्सएप पर बता चुके हैं। आकाश को परिणीति चोपड़ा अपना भाई मानती है और उनकी जीत से काफी खुश हैं। साल 2018 में आकाश मुंबई आए और यहां काफी स्ट्रगल किया। मंदिर में उनके रहने की व्यवस्था हो गई।

फिर खाने के लिए उन्होंने दूध और अखबार बेचा और इस तरह वह खुद को निखारते और मेहनत करते रहे। आकाश को प्राइज मनी के रूप में 15 लाख रुपए मिले हैं और अभी उन्हें आगे लंबा सफर तय करना है।बिहार के आकाश हुनरबाज देश की शान 2022 शो के विजेता बन चुके हैं। एक समय ऐसा था जब उन्हें लगता था कि शायद वो ऑडिशन से बाहर हो जायेंगे। हालांकि, अपनी मेहनत और पक्के इरादों के बल पर उन्होंने अपने आप को साबित कर दिखाया। आकाश ने बॉम्बे टाईम्स से बातचीत में अपने स्ट्रगल के बारे में बताया।

आकाश ने बताया कि 2018 में वह एक शो के ऑडिशन के लिए मुंबई आए थे। उन्होंने कहा कि मैं तब इतना अच्छा नहीं था, इसलिए चुना नहीं गया। मैं यही रहा और काफी मेहनत की। शिवाजी पार्क, दादर में मैं प्रैक्टिस करता था। एक व्यक्ति थे जिन्होंने मुझ पर दया दिखाइ और रहने के लिए मंदिर में जगह दे दी। फिर आसपास के लोगों से मैंने कुछ मांगा ताकि मेरे खाने की व्यवस्था हो सके। मुझे न्यूज़ पेपर बांटने की नौकरी मिली और फिर मैंने दूध वाले और सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर भी काम किया।

इसी बीच में अपने क्राफ्ट पर मेहनत करता था और मैंने हुनरबाज का ऑडिशन दिया।आकाश को शो की जज परिणीति चोपड़ा अपने भाई की तरह मानती हैं। आकाश को परिणिति चोपड़ा ने एक सीख दी है कि कभी घमंड ना करें। आकाश मुंबई में रहकर ही यहां काम करेंगे। वह कोरियोग्राफर के तौर पर इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं और उन्हें एक ऑफर भी मिल गया है।