डेस्क : बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म मिमी का गाना ‘परम सुन्दरी’ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। इस गाने पर लोग काफ़ी ज्यादा रिल्स बना रहे ऐसे में उमा मीनाक्षी का रिल्स भी सामने आया है जिसने इंस्टाग्राम पर धमाल मचा रखा है। उमा सोशल मीडिया पर स्टार बनी हुई है जो अपने रिल्स के चलते चर्चा में बनी रहती हैं।
बता दे पिछले साल एक इंडिगो एयर होस्टेस भी इसी तरह गाने पर डांस करके विडियो अपलोड किया और वायरल हो गई। उमा मीनाक्षी भी अब इसी रास्ते पर चल पड़ी है। अपने एक लेटेस्ट वीडियो में उमा ने अपने क्रू मेंबर के साथ परम सुंदरी गाने पर डांस किया है। इस गाने को सिंगर ए आर रहमान ने कंपोज किया। 4 दिन के अंदर अंदर उमा मीनाक्षी के इस वीडियो को 2 लाख 36 हज़ार से अधिक लोग देख चुके हैं।
वहीं 26 हज़ार से अधिक लोग ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।बता दें कि हाल ही में उमा मीनाक्षी ने फ्लाइट के अंदर ही बलम पिचकारी गाने पर डांस किया था। कई इंस्टा यूज़र ने इसे बहुत पसंद भी किया है। उन्होंने यह विडियो गोली के मौके पर फ्लाइट में ही बनाया था। विडियो में पहले वह एयरहोस्टेस वाली ड्रेस में डांस करते हुए दिख रही हैं। फिर वह सूट पहनकर भी डांस करती हुई नजर आ रही हैं।सोशल मीडिया पर उमा के 8.68 लाख फॉलोवर हैं। अक्सर ही वह अपनी विडियो इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं। पिछले महीने फिल्म गंगूबाई के गाने पर उन्होंने जबरदस्त डांस किया था। जिसे अबतक 6 लख से अधिक लोग लाइक्स कर चुके हैं।