रणबीर और आलिया के बाद इस एक्टर के घर बजेगी शादी की शहनाई- कभी भी हो सकते हैं एक दूजे के

डेस्क : बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। बीते कुछ समय में नहीं बड़े-बड़े स्टार्स ने शादी की है। 14 अप्रैल को बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की। इसके बाद अब शेट्टी परिवार में शहनाई बजने वाली है, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जेंट्स का कमान संभालने वाले केएल राहुल शेट्टी परिवार संग अपना रिश्ता जोड़ने जा रहे हैं। राहुल सुनील शेट्टी के दामाद बनने जा रहे हैं।क्रिकेटर ने बीते 18 अप्रैल को अपना 30 वा जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर सुनील शेट्टी की बेटी आतिया शेट्टी का पोस्ट काफी लाइमलाइट में रहा। पहली बार अथिया शेट्टी अपनी और केएल राहुल के रिश्ते को ऑफिशियल करती हुई नजर आई। इसके बाद फैंस दोनों की शादी जल्द ही होने का अंदाजा लगा रहे हैं।

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी का परिवार भी साउथ इंडियन है और केएल राहुल भी साउथ इंडियन है। ऐसे में शादी भी साउथ इंडियन तरीके से ही होगी। हालांकि अभी सुनील शेट्टी का इस पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वही आतिया और केएल राहुल एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर प्यार जताते हुए नजर आते हैं।

हाल ही में केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर आशियाने कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके कैप्शन में लिखा था, आपके साथ कहीं भी, हैप्पी बर्थडे। बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और बेटी आतिया शेट्टी के शादी के खबरें काफी चर्चा में रही थी। बड़ा किया जा रहा था कि आज अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से शादी करने वाले हैं। इस खबर पर कोई भी पुष्टि नहीं की गई।